Advertisement

सोनभद्र -कलिंगा कंपनी के जीएम को जान से मारने की धमकी देने व दस लाख रुपए मांगने वाले पांच आरोपी गिरफतार

कलिंगा कंपनी के जीएम को जान से मारने की धमकी देने व दस लाख रुपए मांगने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

प्रकरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11.06.2025 को कलिंगा कम्पनी के चालक अजय कुमार रजक पुत्र रामबली रजक निवासी अमतोरी, थाना नवानगर, जनपद सिंगरौली के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सूचना दी गई कि केसीसीएल कम्पनी के जीएम डी.जे. नायक को बोलेरो नियो वाहन से लेकर अमलोरी एनसीएल प्रोजेक्ट सिंगरौली मध्य प्रदेश से अपने निजी काम से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे कि भिलाई बन्धा, लोढ़ी के पास एक स्कॉर्पियों वाहन संख्या UP 64 AZ 1563 पर सवार 05 लोगों के द्वारा मेरी गाड़ी रोककर मेरा मोबाइल छीनकर केसीसीएल कम्पनी के एचआर हेमन्त डकुआ के पास फोन कर उनसे 10 लाख रुपये मांगने और पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-619/2025 धारा-127(2), 308(5), 351(2) बीएनएस का अभियोग नामजद 05 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

उक्त पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक-11.06.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबीर खास कि सूचना पर थाना क्षेत्र के बढ़ौली के पास से वाहन सं0 UP 64 AZ 1563 स्कार्पियो पर सवार वांछित 05 नफर अभियुक्तगण को पकड़ लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.संतोष पाण्डेय पुत्र अमरेश चन्द्र पाण्डेय निवासी देवरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष ।

2.सोनेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 हिरा सिंह निवासी अशोक नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष ।

3.राकेश पाण्डेय पुत्र रमेश देव पाण्डेय निवासी उंचडीह, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष ।

4.सतीश पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी पापी, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष।

5.राजीव पाण्डेय पुत्र रमेश देव पाण्डेय निवासी ऊंचडीह, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।

 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-

1.एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह, जनपद सोनभद्र ।

2.उ0नि0 संजय सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

3.हे0का0 अवधेश प्रजापति,हे0का0 अभिमन्यू यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

4.हे0का0 सतीश सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 प्रेमप्रकाश, का0 जयप्रकाश का0 अजीत यादव, एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!