Advertisement

बस्ती : शिक्षा से बदलेगा महिलाओं का जीवन- संजय कुमार शुक्ल

www.satyarath.com

satyarath.com

• सेमिनार को सम्बोधित करते संजय कुमार शुक्ल

• शिक्षा से बदलेगा महिलाओं का जीवन- संजय कुमार शुक्ल

{महिला विकास एवं सशक्तिकरण पर सेमिनार में विमर्श }

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में गुरुवार को प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में महिला विकास एवं सशक्तिकरण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत सेमीनार को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा ही सबसे प्रमुख साधन है जिसके द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा सकता है। कहा कि भ्रूण, हत्या, दहेज-हत्या, यौन उत्पीड़न, महिलाओं का शोषण और दोहन सभ्य समाज के लिए कलंक है इससे निपटने के लिए महिलाओं को शिक्षित, जागरुक और संगठित होना आवश्यक है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम सिंह और श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुरभि सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा। महिलाओं को अपनी सोच मजबूत रखते हुए अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त करना होगा तभी वह जीवन में आगे बढ़ पाएंगी। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने किया। सरिता चौधरी, वर्षा पटेल, गोविन्द प्रसाद, कल्याण पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, अलीउद्दीन खान, इमरान सहित बड़ी संख्या में बीटीसी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:शिवेश शुक्ला, बस्ती ( उत्तर प्रदेश )

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!