Advertisement

एफडीडीआई गुना में“प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन,

एफडीडीआई गुना में“प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन,

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी


300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

एफडीडीआई (फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट), गुना परिसर में आज “प्रतिभा सम्मान समारोह 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सत्र 2024–25 में 60प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए।
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे और तहसीलदार श्री जीएस बैरवा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा में निरंतर प्रयास और समर्पण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफडीडीआई गुना की कार्यकारी निदेशक श्रीमती मंजू ‘मन’ द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र व स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की सफलता का उत्सव मनाया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान (National Rank 2) प्राप्त करने वाले लव कौशिक को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले अन्यशीर्ष 10 रैंक धारक विद्यार्थियों को भी बेस्ट अचीवर्स अवॉर्ड ”प्रदान किया गया, जिससे पूरे सभागार में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।कार्यक्रम का संचालन और समग्र समन्वय श्री मनोज कुमार शर्मा (AM, एफडीडीआई गुना) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्रीमती मंजू ‘मन’ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि – “एफडीडीआई का उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम छात्रों को न केवल व्यावहारिक और तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि उन्हें 12वीं के बाद एक सशक्त और भविष्योन्मुखी करियर के लिए तैयार करता है। यहाँ से पढ़े छात्र देश-विदेश की नामचीन कंपनियों में सफलतापूर्वक नियुक्त हो रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एफडीडीआई द्वारा संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों और रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी, और छात्रों को इस संस्थान से जुड़ने के लाभ समझाए।इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल,एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे और तहसीलदार श्री जीएस बैरवा ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे एफडीडीआई जैसे संस्थानों से लाभ उठाएं, जो उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुसार आधुनिक, व्यावसायिक और करियर उन्मुख शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
एफडीडीआई गुना, भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के अधीन एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, जो निम्नलिखित प्रमुख कार्यक्रम संचालित करता है: बी. डेस – फुटवियर डिज़ाइन एंड प्रोडक्शन, बी. डेस – फैशन डिज़ाइन, एम.बी.ए – रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइजिंग
उक्‍त आयोजन में श्री जितेन्द्र गुप्ता (सेंटर इंचार्ज, एफडीडीआई गुना), श्री मनोज कुमार शर्मा (AM, एफडीडीआई गुना), श्री राहुल कुमार पांडे (वरिष्ठ फैकल्टी) एवं समस्त एफडीडीआई गुना टीम का समर्पित योगदान रहा। उनके उत्कृष्ट सहयोग और टीम वर्क से यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि एफडीडीआई गुना की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक सिद्ध हुआ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!