सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
शनिवार को राजस्थान में गोचर संरक्षण के पुरोधा,राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी का 79वां जन्म दिवस “”गोचर ओरण संरक्षण दिवस”” के रूप में मनाया गया। संगठन के राजेंद्र सिंह किल्चु ने बताया कि गौ ग्राम स्वावलंबन संस्थान नव वैदिक ग्राम,श्री सुरभि गौ अभयारण्य समिति,गोचर ओरण संरक्षण संघ,अखिल भारतीय गौशाला संघ, राजस्थान में गोचर संरक्षक के पुरोधा राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय देवी सिंह जी भाटी का 79वां जन्मदिवस “”गोचर ओरण संरक्षक दिवस”” के रूप में मनाया। इस अवसर पर बीकानेर के गोचर ओरण के विकास पर कार्य करने वाले,पर्यवरण प्रेमी व किसान आदि लोगों को बीज वितरित किए ताकि आगामी वर्षा ऋतु में खेत,ओरण गोचर,चारागाह में जैव विविधता के संरक्षण और पर्यवरण के संतुलन के लिए मरुस्थलीय पेड़,झाड़ियां उगाई जा सके। संगठन के कार्यअध्यक्ष पर्यावरणविद् निर्मल कुमार बरडीया ने बताया कि संगठन पूरे राजस्थान में गोचर,ओरण के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा हैं। आम जनता गोचर ओरण संरक्षण में भागीदार बने। इसी विचार को लेकर संगठन राजस्थान में गोचर ओरण संरक्षण के पुरोधा देवी सिंह जी भाटी साहब का जन्म दिवस “”गोचर ओरण संरक्षण दिवस”” के रूप में मनाता है। देवीसिंह भाटी का जन्म दिवस गोचर संरक्षण कार्य करने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणा बने। इसके लिए संघ ने पिछली बार देवी सिंह जी भाटी साहब का 78वां जन्म दिवस गोचर में 78 पेड़ लगाकर मनाया था। इस बार जैव विविधता के संरक्षण,और पर्यवरण के संतुलन व गोचर,ओरण,चारागाह के विकास के लिए,कार्य करने वाले किसान आदि लोगों को बीज वितरित करके जन्म दिवस मनाया। संगठन के प्रेम सिंह ने बताया कि माननीय देवी सिंह जी का जन्म दिवस 31मई 2025 को प्रातः 7:30 बजे हनुमान मठ सरेनाथानीया गोचर में गौ माता का वंदन,गोचर का पूजन,व प्राकृतिक, पर्यावरण पोषित हवन करके मनाया गया। सरेनाथानिया गोचर ओरण कमेटी के राजेंद्र सिंह किलचू ने बताया आज भाटी साहब के जन्मोत्सव कार्यक्रम में दानदाताओं के द्वारा गौ सेवा हेतु कुल 553500 की राशि दानदाताओं के द्वारा समर्पित की गई ।एक ट्रक पराली चारा नरपत सिंह गोकुल की तरफ से गौ सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया गया वहीं 50 क्विंटल चारा मोहनलाल सियाग स्वरूप देसर करीब 30 पेटी गुड़ एकत्रित हुआ। आज की बैठक में सूरजमालसिंह,प्रेमसिंह घुमांदा,मोहन सिंह नाल,मनोहर सिंह जालनियासर,जयवीर सिंह भाटी पुर्व प्रदान कोलायत युद्धवीर सिंह भाटी हाडला सांगसिंह पुर्व सरपंच हाडला,देवकिशन चांडक,बलवीर सिंह पुष्पेंद्र सिंह,मोहन सिंह,जुगल किशोर ओझा रणवीर सिंह पलसानिया,मनोहर सिंह राठौड़,गोपाल सिंह नाथावात रामप्रताप गोदारा,देवीलाल छरंग मोहनलाल सियाग,चांदवीरसिहं आदि ने भाग लिया। अगरसिंह पड़िहार कोटासर ने सफल मंच का संचालन किया।





























Leave a Reply