सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो
राजस्थान में कक्षा 5वीं के करीब 14 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 2025 आज 30 मई को दोपहर 12:30 बजे शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) पर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने का तरीकाः
1. सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2. “पांचवीं बोर्ड परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें।
4. सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर लें।


















Leave a Reply