सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बीकानेर देहात कार्यकारिणी बुधवार को संगठन द्वारा घोषित कर दी गई है। बीकानेर देहात जिला कार्यकारिणी में कुल 51 सदस्यों को जगह मिली है।इस कार्यकारिणी में श्रीडूंगरगढ़ के मूलचंद स्वामी को संगठन महामंत्री बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख सहित चार अन्य को उपाध्यक्ष,उन्नीस महासचिव, इक्कीस सचिव, बनाए गए हैं वहीं सुरेन्द्र कुमार महावर को प्रवक्ता एवं दीपक कुमार गौतम को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया है।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद शर्मा,प्रदेश महासचिव और बीकानेर संभाग प्रभारी विमल भाटी के अनुमोदन से देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने बीकानेर देहात कार्यकारणी घोषित की है। जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को संगठन के कार्य में मेहनत करके कांग्रेस को मजबूत करने का आव्हान किया है।
संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को आगामी दिनों में होने वाले 2 दिवसीय शिविर में भाग लेना अनिवार्य होगा।


















Leave a Reply