Advertisement

शिवपुरी- ब्लड कैंसर से लड़ रहा पांच साल का कार्तिक, वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों ने दी ढ़ाई लाख की मदद..इलाज में आएगा 20 लाख का खर्च

http://satyarath.com/

न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – दिनारा.. शिवपुरी

 ब्लड कैंसर से लड़ रहा पांच साल का कार्तिक, वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों ने दी ढ़ाई लाख की मदद..इलाज में आएगा 20 लाख का खर्च

 – दिनारा … शिवपुरी ..  रानू सोनी, पेशे से एक मामूली बिजली मैकेनिक। एक सामान्य व्यक्ति की तरह हंसी-खुशी अपनी जिंदगी गुजार रहा था। एक दिन उसके पांच के बेटे कार्तिक को अचानक से बुखार आया। माता-पिता को लगा सामान्य बुखार है तो वहीं इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला।
इसके बाद कार्तिक को इलाज के लिए झांसी लेकर गए। यहां भी आराम नहीं पड़ा तो डाक्टरों ने जांचें की और पता चला कि कार्तिक ब्लड कैंसर से पीड़ित है। एक झटके में पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कार्तिक उनका इकलौता पुत्र है।
जब डाक्टरों ने इलाज की राशि बताई तो हिम्मत भी टूटने लगी। लेकिन, ऐसे वक्त में जब यह खबर दिनारा में फैली तो पूरा दिनारा कार्तिक की मदद के लिए दिल से खड़ा हो गया। लोगों ने मदद के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया और देखते ही देखते ढ़ाई लाख की मदद आ गई।
यह राशि भले ही इलाज के लिए नाकाफी है, लेकिन इससे उस पिता की उम्मीदें फिर जिंदा हो गईं जो अपने एकलौते पांच साल के बेटे को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझते हुए देख रहा है।
हालांकि यहां निराशा की बात यह है कि खुद को जनता का सेवक बताने वाले एक भी जनप्रतिनिधि कार्तिक की मदद के लिए आगे नहीं आया। प्रशासन से भी अब तक सोनी परिवार को कोई मदद नहीं मिली।
इलाज में आएगा 20 लाख का खर्च
रानू सोनी ने बताया कि बेटे को कैंसर की बीमारी का पता लगने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज में अधिक खर्च होने पर मुंबई के टाटा मेमोरियल में भर्ती कराया गया जहां एक महीने से इलाज चल रहा है। रानू ने बताया कि अभी तक छह लाख रुपये खर्च हो गए हैं और चिकित्सकों का कहना है कि कार्तिक को छह महीने के लिए भर्ती होना पड़ेगा। इसमें करीब 20 लाख खर्च होंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!