Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्ति की लहर श्रीडूंगरगढ़ में विशाल तिरंगे के साथ निकली तिरंगा रैली शामिल हुए नागरिक, जगह जगह हुआ स्वागत,देखें फ़ोटो वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्यूरो चीफ

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद हेमू कलानी पार्क से आरंभ होकर घूम चक्कर, मुख्य बाजार, बस स्टैंड, रानी बाजार, हाई स्कूल रोड होते हुए गांधी पार्क तक संपन्न हुई। 300 फिट तिरंगे के निचे देशभक्ति के रंग में रंगे सैकड़ों युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता की जय’ और वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से कस्बा गूंज उठा इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत और राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार भी हाथों में तिरंगा थामकर यात्रा का नेतृत्व करते नजर आये यात्रा मार्ग पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। आमजन द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इमरान तथा रोशन ने अपने निवास स्थान के आगे पुष्प वर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया। जनहित को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। हेमराज भवानी के निवास के समीप तिरंगा यात्रियों हेतु जूस वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिली। इस गौरवमयी यात्रा में नगर के स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आज की भव्य तिरंगा यात्रा में आप सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि श्री डूंगरगढ़ की जनता देशभक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता में अग्रणी है। विधायक नर सभी नगरवासियों,छात्र-छात्राओं, युवा साथियों,एनसीसी कैडेट्स तथा सेवा भाव से जुड़े हर नागरिक का हृदय से आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारे राष्ट्रीय सम्मान,शहीदों की स्मृति और जनजागरण का प्रतीक है। हम सब मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें समाज में समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करें। इस अवसर पर विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई,शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट देहात अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर,हेमनाथ सिद्ध,विक्रम सिंह शेखावत फतेहसिंह महेश राजोतिया,मूलचंद इंदौरिया,जगदीश गुर्जर,जितेंद्र माली महेंद्र श्याम जोशी,संतोष बोहरा,रामसिंह जागीदार,पवन उपाध्याय मदन डागा,मनोज सोनी मनोज डागा,एडवोकेट रणवीर खींची एडवोकेट अनिल धायल, लीलाधर बोथरा, मांगीलाल राठी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे

फेसबुक पर देखें वीडियो
https://www.facebook.com/share/r/14JJu9UVX7E/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!