सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ
गांव दुसारणा की श्री कृष्णा गौ सेवा समिति में आयोजित गो हितार्थ श्री मद भागवत कथा के छठे दिवस में पंडित प्रकाश तिवाड़ी ने जन्म और अवतार के भेद को स्पष्ट करते हुए बताया कि जन्म कर्म बंधनो से बंधी जीवात्मा का होता है ओर अवतार सुख दुख से परे रहने वाले परमात्मा का होता है। जीव को कर्म बंधन जबरन संसार मे पटक देते है और भगवान “निज इच्छा निर्मित तनु” अपनी इच्छा से करुणा बस संसार मे आते ह। गौ महिमा बताते हुए कहा कि गौ ही परमात्मा की बनाई हुई एक ऐसी कृति है जो सम्पूर्ण सृष्टि का नियंत्रण करती है ओर पृत्वी को संतुलित रखती है। दुसारणा की श्री कृष्णा गौ सेवा समिति गौशाला में चल रही संगीतमय श्री मद भागवत कथा के छठे दिवस पर दानदाताओं के द्वारा दी गई गो सेवार्थ राशी एवं गोशाला निर्माण का संकल्प लिस्ट। दुसारणा गोदारा परिवार के श्रवण राम, भागीरथ, जेठाराम गोदारा ने 1कमरा (हॉल) एवं 51000 रू नगद राशि प्रदान की। दुसारणा के स्वर्गीय नंदलाल सोनी स्वर्गीय जुगल किशोर सोनी की यादगार में गौशाला में ऑफिस हॉल निर्माण का लिया संकल्प। गौशाला भूमी दान दाता ने रूघा राम मुंड पुत्र स्व.दीपाराम मुंड दुसारणा ने 201000 रुपए की राशि समर्पित की। 51000रु नगद एवं 1चबूतरा सुगना देवी धर्म पत्नी स्व. खेताराम डूडी दुसारणा। 51000 रू रामनिवास पुत्र मोहन राम सेरड़ीया दूसारणा 51000रू मोहनराम पुत्र श्रीराम गोदारा। 51000रू हिरूराम पुत्र मोटाराम गोदारा दुसारणा पीपासरिया। कथा सुनने आए श्रद्धालुओं दानतादातों ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा हेतु सहयोग राशी समर्पित की। कथा पंडाल तालियों से गूंज उठा। दूर दराज से आए श्रद्धालु। उमड़ा जनसैलाब। ज्यादा भीड़ होने की वजह से और बढ़ाना पड़ा टेंट। दुसारणा गांव की श्रीकृष्णा गौशाला में 21मई रात्रि बुधवार शाम को “एक शाम को गौ माता के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में विख्यात गौ भक्त डॉ.ओम मुंडेल, सुनीता स्वामी, झोरड़ा के राजू स्वामी एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।समस्त ग्रामवासी युवा कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी सेवा की कमान। गोशाला कमेटी एवम् ग्राम वासियों ने जताया दानदाताओं का आभार।


























Leave a Reply