मरवाही पूर्व सरपंच योगेन्द्र सिंह नहरेल के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची CM विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय…

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र अंतर्गत मरवाही के पूर्व सरपंच योगेन्द्र सिंह नहरेल के निज निवास में CM विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। वहीं पूर्व सरपंच प्रियदर्शनी सिंह नहरेल ने कौशल्या देवी साय को फूल माला भेंट कर आत्मीय स्वागत कर आशीष लिया।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री आयुष मिश्रा, जिला कार्यसमिती सदस्य आकर्ष प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी चतुर्वेदी उपस्थित रहें। साथ ही CM विष्णु देव साय की धर्म पत्नी कौशल्या देवी साय का मरवाही अनुविभागीय राजस्व आधिकारी प्रफुल रजक, मरवाही तहसीलदार प्रीति शर्मा, डीएसपी दीपक मिश्रा ने भी भेंट मुलाकात कर स्वागत किया।


















Leave a Reply