Advertisement

सोनभद्र -दिव्यांग शिविर में नहीं पहुंचे लाभार्थी ,

दिव्यांग शिविर में नहीं पहुंचे लाभार्थी ,

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं दी गई ग्रामों में जानकारी

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र के अति दुरुह क्षेत्र विकास खण्ड नगवां में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन उसका लाभ लाभार्थी यों को नहीं मिल सका क्षेत्र के ग्राम प्रधान जी लोगों के द्वारा बताए गया की शिविर कि कोई जानकारी नहीं है अगर जान कारी होती तो हम लोग अपने गांव से पात्र लाभार्थीयो को लाए होते कैम्प कार्यालय में मौजूद नोडल डा 0 संजिव कुमार वर्मा ने बताया की इस कैंप का मेन उद्देश्य था कि जो लोग दिव्यांग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिले का चक्कर लगाते या फिर इधर उधर भटकते रहते हैं उन सभी लोगों को अधिक से अधिक लोगों को इस कैंप का लाभ लेना चाहिए लेकिन यहां आने पे देखने को मिला की बहुत ही कम संख्या में लोग आए हैं जिसका कारण मात्र एक है स्वास्थ्य विभाग के जिन भी कर्मचारीयों की ड्यूटी लगी थी उनके द्वारा गांव में इस कैंप का प्रचार प्रसार नहीं किया गया और नहीं यहां पर विभाग के जिम्मेदार लोग उपस्थित है जिसके वजह से यहां के लोगों को इस कैंप का लाभ नहीं मिल सका इस कैंप में जोभी कमियां मिली है मेरे द्वारा जिले के C MO साहब को अवगत करा दिया जाएगा कार्य वाही साहब को करनी है

देखना यह है कि नगवां ब्लॉक में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजन के लिए जिन कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन लोगों के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वाहन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है कि नहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!