सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ
सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर के अध्यक्ष माँगीनाथ सिद्ध ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर श्री जसनाथजी महाराज के पावन धामों में हुई चोरी की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करवाने की मांग की हैं। सिद्ध ने बताया कि दिनांक 16 मई 2025 को श्री रुस्तमजी महाराज की तपोभूमि “रुस्तम धोरा” (आलसर बास) स्थित मंदिर में हुई धार्मिक सामग्री व चांदी के छत्र सहित अन्य कीमती समान चोरी हो गया। इस घटना पर दुख और रोष जताते हुए कहा कि यह घटना न केवल अत्यंत शर्मनाक एवं पीड़ादायक है, बल्कि जसनाथजी महाराज के अनुयायियों की आस्था पर भी सीधा आघात है। इससे पहले 17 अप्रैल 2023 को मुख्य धाम कतरियासर में भी भगवान के आभूषण,छत्र ₹2.50 लाख से अधिक नगदी और CCTV DVR चोरी हो गया था,जिसकी FIR संख्या 70/2023 दर्ज होने के बाद भी आज तक खुलासा नहीं हो पाया। सिद्ध ने कहा कि सिद्धेश्वर जसनाथ जी में देशभर के करोडो श्रद्धालुओं की आस्था हैं और उनके अनुयायी 36 नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, अहिंसा और अध्यात्म के लिए जीवन समर्पित किए हुए हैं। श्री सिद्धेश्वर जसनाथ जी महाराज द्वारा प्रवर्तित सिद्ध संप्रदाय के महान सिद्ध पुरुष श्री रुस्तम जी महाराज ने सिद्धो के साथ विक्रम संवत् 1736 (344 वर्ष पूर्व) दिल्ली में जाकर अग्नि कुण्ड में प्रवेश कर अग्नि नृत्य (चमतकार दिखाकर) करके बादशाह ओरंगजेब को 52 पर्चे देकर झुकने व माफी माँगने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे संत परंपरा के पवित्र धाम में चोरों द्वारा गर्भगृह में प्रवेश कर समाधि स्थल के ऊपर चढ़कर चोरी की घटनाओं से संपूर्ण समाज में गहरा रोष है,साथ ही माँगीनाथ सिद्ध ने मुख्यमंत्री से मांग की है। इन दोनों घटनाओं की तुरंत SIT गठित कर तुरन्त उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो।,सभी जसनाथजी महाराज के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु स्थायी CCTV निगरानी और चौकीदार व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।राज्य स्तरीय धार्मिक सुरक्षा प्रकोष्ठ (Religious Heritage Security Cell) का गठन किया जाए। सिद्ध ने कहा की घटना केवल चोरी नहीं, हमारी श्रद्धा, धर्म और गुरु परंपरा पर सीधा प्रहार है। और अगर शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हुई तो। सम्पूर्ण समाज द्वारा उग्र आंदोलन करने को चेतावनी दी है।













Leave a Reply