Advertisement

सोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर आयोजित की गयी विदाई समारोह

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर आयोजित की गयी विदाई समारोह-

 

सोनभद्र  /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 18.03.2023 को जनपद सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के पद पर नियुक्त रहे श्री कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क जनपद सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी । समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान श्री कालू सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!