जिलाधिकारी एवं विधायक घोरावल ने चेकडैम निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
(सैफ राजा सोनभद्र संवाददाता)

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के विकास खण्ड घोरावल के तिलौली में जिलाधिकारी एवं विधायक घोरावल ने चेकडैम निर्माण का शुभारंभ कराया। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के पहुंचने पर विधायक घोरावल डॉ अनिल मौर्य ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार ग्रांटी योजना,वर्ष 2025-26 के तहत ग्राम पंचायत तिलौली कलां में बेलवा नाले में जवाहिर के खेत के पास चेकडेम के निर्माण कार्य का शुभारम्भ हुआ। जिलाधिकारी ने कुदाल चला कार्य का शुभारंभ किया। वहीं पंडित विनय शुक्ल ने मन्त्रोंचार के साथ विधायक घोरावल डॉ अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पूजन अर्चन कराया।

इस दौरान ग्राम प्रधान महिमा सिंह, अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चेकडैम का निर्माण कार्य हो जाने से कृषक बन्धुओं को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जनपद सोनभद्र में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 79 चेकडैमों के निर्माण हेतु स्थल चयनित किये गये है, जिसमें लगभग 419697 क्यू0 मीटर जल भराव होगा एवं लगभग 1044.10 हे0 भूमि सिंचित होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, डी0 सी0 मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, ग्राम प्रधान महिमा सिंह, अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

इसी प्रकार से विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत गुलालझरिया में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा चेकडैम निर्माण का पूजन कर शुभारम्भ/शिलान्यास किया गया, इसके साथ ही अन्य विकास खण्डों में भी मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा भूमि पूजन कर चेकडैम निर्माण का शुभारम्भ किया गया।












Leave a Reply