Advertisement

भाजपा निकालेगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

पारुल राठौर हरिद्वार

भाजपा निकालेगी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा


भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर आगामी 17 मई 2025 को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के निमित्त प्रदेश मंत्री व हरिद्वार जिला संगठन प्रभारी आदित्य चौहान ने जिला पंचायत सदस्यो एवं नगर निगम पार्षदों के साथ बैठक कर योजना बनाई।
उन्होंने कहा कि देश के नेतृत्व एवं देश की सेना पर हमें गर्व है।
भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक व साहसी कार्यवाही को हम नमन करते हैं।


तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हम सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त कर मनोबल बढ़ाने का काम करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि आगामी 17 मई को माया देवी मंदिर पार्किंग स्थल से प्रारंभ होकर हर की पौड़ी तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।


जिसमें हरिद्वार के सम्मानित नागरिक प्रतिभाग करें और अपने देश के वीर सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का काम करें।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सोहनवीर पाल, अरविंद कुमार, अंकित कश्यप, सरदार संजय सिंह, विजय चौहान नगर निगम पार्षद निशा नौडियाल, ममता नेगी ,मोनिका सैनी, आशी भारद्वाज,अनुज कुमार, नागेंद्र राणा, यादराम वालिया, आशुतोष चक्रपाणि, हितेश चौधरी, मनोज परालिया, सुनील कुमार पांडे, योगेंद्र सैनी, अनु मेहता, हरविंदर, मुकुल पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!