Advertisement

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक को 5000 रू की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने पकडा रंगे हाथों

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक को 5000 रू की रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने पकडा रंगे हाथों

टीकमगढ़ से कविन्द पटैरिया पत्रकार


टीकमगढ़ में बलदेवगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति को लोकायुक्त पुलिस ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। प्रजापति ने एफआईआर से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। मामला 24 अप्रैल का है, जब पपावनी गांव में मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में प्रधान आरक्षक ने दो लोगों के नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ने पहले ही 5 हजार रुपए थाने में देकर अदा कर दिए थे। छत्रपाल सिंह लोधी ने इस रिश्वत की मांग की शिकायत लोकायुक्त में दर्ज कराई। आज सागर से आई लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड के पास से बाकी के 5 हजार रुपए लेते हुए प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त डीएसपी संजय जैन ने बताया कि छत्रपाल सिंह लोधी ने 2 मई को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर प्रधान आरक्षक और शिकायतकर्ता के बीच हुईबातचीत की रिकॉर्डिंग की गई। रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आज छापे मार कार्रवाई की गई। आज जैसे ही छत्रपाल लोधी ने रिश्वत के 5000 रुपए प्रधान आरक्षक को दिए। इस दौरान लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!