जमीनी विवाद की चलते दलित युवक की पीट पीट कर हत्या
टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के मेंदवारा गांव का है मामला
कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के मैंदवारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दलित युवक की शुक्रवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उमेश अहिरवार (30) के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे धनीराम अहिरवार ने गांव के धर्मपाल यादव और दो अन्य व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों ने घटना के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया।भीम आर्मी ने मांगी परिवार की सुरक्षा इस घटना को लेकर भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ जिले में दलित समाज पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मृतक के भतीजे ने लगाए आरोप। भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। संगठन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों पर केस दर्ज इस मामले में थाना प्रभारी नीतू खटीक का कहना है कि शिकायत के आधार पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


















Leave a Reply