Advertisement

नगर परिषद के सीएमओ ने आदेश जारी, कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई सेवा समाप्त पूर्व सीएमओ के साथ मिलकर घोटाले और अनियमिताओ के आरोप

नगर परिषद के सीएमओ ने आदेश जारी, कंप्यूटर ऑपरेटर की हुई सेवा समाप्त
पूर्व सीएमओ के साथ मिलकर घोटाले और अनियमिताओ के आरोप

कविन्द पटैरिया पत्रकार


नगरपरिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा हुई समाप्त, न.प. सीएमओ ने किया आदेश जारी ! – कार्य मे लापरवाही करने पर हुई कार्यवाही ! — टीकमगढ़ – टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद बड़ागांव धसान में लंबे समय – से अनियमितताओं का दौरा जारी बना हुआ था, जहां सत्ता पक्ष के पार्षद और विपक्ष के पार्षदो द्वारा समय- समय-समय पर विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाए जाते थे ! साथ ही बीते दिनों नगरपरिषद में चर्चित रहने बाले कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल श्रीवास्तव की शिकायत दर्ज कराई गई थी ! कि पूर्व में रहे सीएमओ के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ने मिलकर घोटाला और अनियमितताये की है, जिसके बाद नगरपरिषद सीएमओ ने सूचना पत्र जारी कर जबाब मांगा गया था,

लेकिन 6 बिंदुओं में से एक भी बिंदु का स्पष्ट जबाब नही मिलने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल श्रीवास्तव पिता अरुण श्रीवास्तव को नगरपरिषद की दिनांक 16 अप्रैल 2025 को हुई साधारण सभा की बैठक के प्रस्ताव क्रमाक 1 में ही पद से पृथक करने का निर्णय लिया गया था, जिसमे आज सीएमओ ने आदेश जारी करते हुए प्रदाय किये कार्यों से पृथक करते हुए सेवा समाप्त की है ! लम्बे समय से इनके द्वारा जो पूर्व में यहां पर पदस्थ सीएमओ रहे हैं, उनके साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!