अराजक तत्वों ने डा 0 अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, गांव में तनाव मौके पर पुलिस बल तैनात
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कम्हरिया में स्थापित भारत रत्न डा 0 भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक है ने तोड़ दी जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है मौके पर रायपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ग्रामीणों का आरोप पहले भी दो बार अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी अंबेडकर की प्रतिमा
सूचना पर पहुंचे नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह व साधन सहकारी समिति आमडीह अध्यक्ष परमानंद सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली और थाना प्रभारी रायपुर से मामले की जांच कर कार्यवाही करने को कहा है।
मूर्ति टूटने की सूचना पर भारी भीड़ जुटी अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही और नई मूर्ति स्थापना की कर रहे हैं मांग
सूचना पर सी ओ सदर भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का किया निरीक्षण इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात














Leave a Reply