Advertisement

विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन

पारुल राठौर हरिद्वार

संत समाज, हिंदुओं पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा: स्वामी रूपेंद्र प्रकाश

विष्णु दास जी महाराज उछाली आश्रम ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करें ममता सरकार। जल्द से जल्द केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगाए।
रूपेंद्र प्रकाश महाराज प्राचीन अवधूत मंडल
जी ने कहा कि निरंतर रूप से कभी बांग्लादेश में, कभी बंगाल में हिंदुओं को निरंतर रूप से टारगेट किया जा रहा है और हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसको संत समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो तभी वहां के सनातनियों को सुरक्षा प्राप्त हो सकती है और न्याय मिल सकता है।
जिला अध्यक्ष बलराम कपूर जी
ने कहा कि केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू करें।

जिला सह मंत्री दीपक तालियान ने बताया कि पूरे देश भर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिए गए हैं, जिससे कि राष्ट्रपति महोदय जल्द से जल्द इस परिस्थितियों को देखते हुए हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और सामाजिक व्यवस्था बिगड़ने के माहौल को सुधारने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाए। आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध में ज्ञापन दिया। विश्व हिंदू परिषद संगठन मंत्री अमित जी, नवीन किशोर जी, विभाग मंत्री शिव प्रकाश त्यागी जी,
महंत प्रेम दास जी, महंत परमेश्वर दास, महंत सीताराम दास, महंत प्रहलाद दास जी, महंत शत्रुघ्न दास, महंत कन्हैया दास जी, अमित मुल्तानिया, सुभाष कश्यप, बादल चौधरी, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार राघव, मोहित अवस्थी, निक्की दीक्षित, सुखदेव शर्मा, मोहित कश्यप, जय कश्यप, केशव गायकवाड, कुलदीप बिश्नोई, पंकज कुमार, राजीव मौर्या, ललित आकाश, अनूप पाल, राजीव, अंकित, गुरमीत, गौरीशंकर, संजीव, अमूल, दीपक, प्रवीण, दिग्विजय, कमल उनियाल, सुनील बाबाजी, दीपक, स्वतंत्र सैनी, पंत सागर राजपूत, शिवकुमार, पवन पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!