Advertisement

प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने किए हाल बेहाल, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने अभी से हाल बेहाल कर दिए। बाड़मेर में कल तापमान ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़ समेत कई जिलों में कल तेज गर्मी रही। राजधानी जयपुर में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज भी दो जिलों मे लू का ऑरेंज अलर्ट है। 20 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग ने कल से भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने,आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसका असल 11 अप्रैल को भी रहेगा। इसके बाद गर्मी फिर तेज होगी

आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट- श्रीगंगानगर, झुंझुनूं

येलो अलर्ट– हनुमानगढ़,बीकानेर, चूरू,नागौर,सीकर अलवर,जयपुर,पाली,दौसा,भरतपुर,धौलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,टोंक,भीलवाड़ा,चित्तौडग़ढ़,बारां,कोटा बूंदी और झालावाड़ शामिल है।

10 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की संभावना

बीकानेर,गंगानगर,हनुमानगढ़,चूरू,नागौर,झुंझुनूं,सीकर,जयपुर दौसा,अलवर,भरतपुर,धौलपुर,करोली,सवाई माधोपुर आदि जिले शामिल है।

11 अप्रैल को इन जिलां में बारिश की संभावना

बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,चूरू,झुंझुनूं,सीकर,जयपुर दौसा,अलवर,भरतपुर,धौलपुर,करोली,सवाई माधोपुर,टोंक शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!