Advertisement

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति पढेरा स्कूल में बच्चो नें दी प्रस्तुति, मेधावी छात्रो को किया सम्मानित

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
पढेरा स्कूल में बच्चो नें दी प्रस्तुति, मेधावी छात्रो को किया सम्मानित

रिपोर्टर शिवानी गौड़


पढेरा फतेहगंज पूर्वी के प्राथमिक विद्यालय पढेरा में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामबहादुर शर्मा नें मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
शनिवार को आयोजित किए गए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमो के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना , स्वागत गीत, वेलकम डांस, शिव तांडव, सुनो बच्चो उठाओ बस्ता , नृत्य तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रतिभा को देखकर उनके अभिभावक भी आश्चर्य चकित रह गए । समारोह में अंजली,शिवान्या , दिव्यांश, लव, नैंन्सी आदि बच्चो को को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा स्कूल के अन्य मेधावी छात्रों, स्वच्छता के प्रति जागरूक बच्चों और ईको क्लब में भाग लेने वाले बच्चों, मीना मंच की छात्राओं को भी विशेष रूप से प्रधानाध्यापक ऋतुरेश सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । प्रधानाध्यापक ऋतुरेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जब आयोजित होते हैं, तो बच्चों की प्रतिभाओं को सामने देखने को मिलता है।कार्यक्रम में शिवानी गौड़ ने बच्चो को प्रतिदिन स्कूल आने को कहा और अनेक जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ऋतुरेश सिंह ,किरण, निशा यादव ,सुशीला देवी, विनीता सिंह ,सदफ खान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!