सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
निजी कॉलेज पढ़ाई करके अपने बुआ के लड़के भाई के साथ गांव जा रही एक युवती का पीछा करके बाईक रोककर छेड़छाड़ करने की वारदात सामने आई है । थाना क्षेत्र के ऊपनी निवासी युवती द्वारा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ गाँव जा रही थी उसी दौरान रास्ते में बाना गांव के पास बाईक को रोकर दो युवकों द्वारा उसका दुपट्टा खींच कर बदतमीजी की गई जैसे तैसे वहां निकल गई तो आरोपियों ने पत्थर फेंके और उसका पीछा करते आरोपी ऊपनी गांव तक आए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपी सीताराम व ओमप्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


















Leave a Reply