सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ
श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले धरना 158वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर आज पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे महिया ने धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा बनाई हुई कमेटी ने 8 मार्च 2025 ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निमार्ण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कार्य शुरु नही हुआ कमेटी द्वारा दिये गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए धरनार्थियों ने सांकेतिक धरना जारी रखा। इसको लेकर अब धरनार्थियों में भारी आक्रोश है। महिया ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने जो शर्ते भामाशाह को बताई थी भामाशाह द्वारा सारी शर्ते लिखित में चिकित्सा विभाग को दे दी गई। आगामी दो तीन दिन में धरनार्थियों द्वारा धरना स्थल पर एक बैठक कर जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। आज धरनास्थल पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया राजेंद्र प्रसाद स्वामी,मदनलाल प्रजापत हनुमान कुकणा,विवेक लावा,सुनील मेघवाल,राजेन्द्र जावा रामकिशन गावड़िया,सुनिल मलिक सरपंच,राजाराम गोदारा हनुमान नाई,भँवरलाल प्रजापत,आदूराम बाना,मालाराम कुलड़िया नत्थुनाथ मंडा,सुनील आचार्य,जावेद बहलिम,मुखराम नायक,सोनिया राजपुरोहित,राजू गुसाईं,मुकेश ज्याणी,अयूब तंवर मौजूद रहे।



















Leave a Reply