सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
देर रात हेमासर स्टैंड से 2 km पहले NH11 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और गंभीर घायल को लेकर उप जिला अस्पताल पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। और तीन शव को टोल कम्पनी की एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। चारों बाइक सवार गैरसर बबलू निवासी बताए जा रहे है। दो शवो की पहचान रेवंत राम पुत्र भगवाना राम व रामलाल के रूप में हुई है। ओर इनके परिजन पहुँच गए है।


















Leave a Reply