सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियन में अवैध शराब के ठेके के खिलाफ धरने के 201 वे दिन जारी है। आज धरने राष्ट्रीय मानव मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सन्तोष कुमार विनायकिया,शहर अध्यक्ष कैलाश व्यास,महिला प्रकोष्ट प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरला आचार्य जिलाध्यक्ष बीकानेर भारती व्यास धरनास्थल पर पहुंचे व समर्थन देते हुए अवैध शराब ठेके के सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी ली और चिंता जाहिर करते हुए रोष प्रकट किया कि ग्रामीण पिछले करीब 7 महीने सर्दी व गर्मी में भी इस अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ शांति पूर्वक धरने पर बैठे हुए है। धरनार्थियों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक सांसद व प्रशासन समक्ष ज्ञापन देकर साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी मिलकर गाँव में इस अवैध शराब बिक्री के कारण युवा नशे के लत में पड़ रहे है। जिससे नौजवान युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है। साथ ही नशे की हालात में गाँव मे करीब 7 हत्या की वारदातें व महिलाओं के साथ हिंसा सहित अन्य सभी जानकारी से अवगत करवाने के बावजूद भी प्रशासन व राजनेता अपने कर्तव्य को नही निभा रहे। है। जनप्रतिनिधि विधायक,सासंद,सभी राजनैतिक पार्टीया मौन ही नही बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से अवैध शराब के ठेकेदार के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए है। और गाँव में मौत व अपराध का सौदा बेचा जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों की जनभावना की अवलेहना कर रहे है। जो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न ही है। डॉ श्यामसुदंर आर्य ने बताया कि ऐसे में ग्रामीणों ने इस अवैध ठेके को बंद करवाने की ठान ली है। आज धरने पर तेजाराम मेघवाल,केशराराम,कानाराम,रामचंद्र,दयालाराम सीताराम,बलवीर चोटिया,मोटाराम सांसी व किशन चोटिया मौजूद रहें।



















Leave a Reply