Advertisement

1.दो दिन नहीं बनेंगे जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र,ये है वजह 2. सरकारी शिक्षकों के फोटो का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन, इतनी तारीख तक देना होगा सर्टिफिकेट 3.वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी, बैठक में बनी सहमति 4. किसानों से जुड़ी बड़ी खबर: 10 अप्रैल से सरसों-चना की खरीद शुरू, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी

1.दो दिन नहीं बनेंगे जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र,ये है वजह

कल 20 मार्च व 21 मार्च 2025 को पहचान पोर्टल बंद रहेगा। दो दिन पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर पर माइग्रेट करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण जन्म मृत्यु व विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त सेवाएं दो दिन पूर्णतया बंद रहेगी। इस दौरान कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकेगा। मुख्य रजिस्ट्रार व एवं निदेशक विनेश सिंघवी ने मंगलवार सुबह एक आदेश जारी कर सभी जिला रजिस्ट्रार व नगर निगम रजिस्ट्रार को दो दिन पोर्टल बंद रहने की सूचना आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

2.सरकारी शिक्षकों के फोटो का होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन, इतनी तारीख तक देना होगा सर्टिफिकेट

राज्य के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के फोटो का शाला दर्पण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन वेरीफिकेशन किया जाएगा। ‌ प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, पिछले साल बारां जिले के सरकारी स्कूल में एवजी (फर्जी) शिक्षकों का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रोक्सी शिक्षकों की रोकथाम के लिए शाला दर्पण पोर्टल के जरिए विभाग के समस्त कार्मिकों की फोटो का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करवा रहा है। ‌फिलहाल बोर्ड परीक्षाएं चल रही है इस कारण वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो पाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग में जल्द से जल्द सभी शिक्षकों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करने के निर्देश फिर जारी किए हैं। बीकानेर के सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा ने संबंधित शिक्षा अधिकारियों को 25 मार्च तक ऑनलाइन वेरिफिकेशन का काम पूरा कर सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए हैं।

3.वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने की तैयारी, बैठक में बनी सहमति

केंद्र सरकार वोटर आईडी और आधार को लिंक करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग और यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दोनों को लिंक करने पर सहमति बनी। अब जल्द ही इस पर एक्सपर्ट की राय ली जाएगी। आयोग का कहना है कि वोटर कार्ड को आधार से जोडऩे का काम मौजूदा कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। इससे पहले 2015 में भी ऐसी ही कोशिश हो चुकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया था। चुनाव आयोग ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार मतदान का अधिकार केवल भारत के नागरिक को दिया जा सकता है, लेकिन आधार केवल व्यक्ति की पहचान है। इसलिए यह निर्णय लिया गया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के लिए सभी कानूनों का पालन किया जाएगा

4.किसानों से जुड़ी बड़ी खबर: 10 अप्रैल से सरसों-चना की खरीद शुरू, 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

राज्य सरकार आगामी 10 अप्रैल से रबी सीजन की फसल सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने जा रही है। किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए 1 अप्रैल से ई-मित्र के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार, राज्य में 13.89 लाख मीट्रिक टन सरसों और 6.30 लाख मीट्रिक टन चने, कुल 20 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जाएगी।

खरीद प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन तिथि: 1 अप्रैल से ई-मित्र पर शुरू
खरीद तिथि: 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीद

आवश्यक दस्तावेज:गिरदावरी रिपोर्ट

बैंक पासबुक

खरीद प्रक्रिया: बायोमीट्रिक अभिप्रमाणन के आधार पर
कितने खरीद केंद्र होंगे स्थापित?

राज्य में इस बार 1000 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। खरीद की प्रक्रिया नैफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) के माध्यम से की जाएगी।

नैफेड केंद्र: 288-288 (चना और सरसों)

एनसीसीएफ केंद्र: 217-217 (चना और सरसों)

कुल खरीद केंद्र: 505-505 (चना एवं सरसों)

समर्थन मूल्य पर होगी खरीद

सरसों: ₹5950 प्रति क्विंटल

चना: ₹5650 प्रति क्विंटल

मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि किसानों को अपनी उपज एफएक्यू (FAO) गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ग्राम सेवा सहकारी समिति या अन्य क्रय-विक्रय केंद्रों पर बेचना होगा। राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं,ताकि किसानों को समय पर उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!