Advertisement

1.महिलाओं को मिले घर बैठे रोजगार,आई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना 2.अग्निवीर योजना के तहत 10 अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

1.महिलाओं को मिले घर बैठे रोजगार,आई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब योजना

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे महिलाओं को घर बैठे आमदनी के अवसर मिल सकें। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इस दौरान ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह पोस्टर्स निजी व सरकारी अस्पतालों, बैंकों, औद्योगिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर चस्पा किए जाएं। जिससे नियोक्ता व इच्छुक महिलाओं को जॉब पोर्टल से जोड़ा जा सके। जिला कलेक्टर ने ‘तेरे मेरे सपनेः विवाह पूर्व संवाद केंद्र’ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं को विवाह पूर्व परामर्श व समझाइश आदि सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए विभाग द्वारा सतत प्रयास किए जाएं। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत कन्या वाटिका के मुख्य द्वार, बेंच सहित बुक स्कल्पचर का निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मुख्य लोगो पार्क में लगाने को कहा। जिला कलेक्टर ने पीबीएम अधीक्षक को सखी वन स्टॉप सेंटर में आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल विवाह एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए और कहा कि परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए महिलाओं को उद्यमिता विकास एवं मिलेट प्रोसेसिंग हेतु एक्सपोजर विजिट करवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सखी केंद्र एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना ने विभागीय योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई,उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

2.अग्निवीर योजना के तहत 10 अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन ।

अग्निवीर योजना के तहत अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक (क्लर्क), स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास व 8वीं पास आदि पदों के लिए वर्ष 2025-26 भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीकरण 10 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी
www.joinindianarmy.nic.in
वेबसाईट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आगामी जून में आयोजित होना प्रस्तावित है। आवेदन की अंतिम तिथि व लिखित परीक्षा की तारीख से जुड़ी विभिन्न जानकारी
www.joinindianarmy.nic.in पोर्टल पर समय समय पर अपडेट की जाएगी। यह भर्ती प्रकिया दो भागों में होगी। प्रथम भाग में कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी तथा द्वितीय भाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी। इसने लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थीयों को ही बुलाया जाएगा। बीकानेर चूरू हनुमानगढ,झुंझुनु एवं श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यार्थियों के द्वितीय भाग की परीक्षा से जुड़े स्थान व तारीख संबंधी जानकारी झुंझुनु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अलग से जारी की जाएगी। भर्ती प्रकिया में राज्य,राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी,एनसीसी प्रमाण पत्र धारक एवं आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंक के प्रावधान हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!