Advertisement

संत मोहनराम के सान्निध्य में हुआ विश्व हिंदू परिषद कार्यालय का भव्य उद्घाटन,बनाई टोलियां दी जिमेदारिया पढ़े पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

सोमवार शाम विश्व हिंदू परिषद कार्यालय का उद्घाटन संत मोहनराम के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी व प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी द्वारा संत को साफ़ा पहनाकर स्वागत सत्कार किया पंडित पवन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राम श्रीकृष्ण व भारत माता की पूजा सम्पन्न करवाई इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। संत मोहनराम ने अपने वचनों से सभी को इस पर्व को भव्य रूप देने की अपील की। वही जिला अध्यक्ष ने सभी सनातनी को एक जुट होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने चारों बास में चार टीमें व हर वार्ड में एक टीम का गठन करने की बात कही। मंच संचालन कर रहे संतोष बोहरा ने आयोजन की पूरी रूप रेखा प्रस्तुत की। समिति अध्यक्ष महेश माली ने चारों बास की एक टोली का गठन किया। जिसमें कालू बास से रजत आसोपा श्याम तिवाड़ी,नारायण जोशी,विनोद तोलंबिया मोमासर बास से अनिल वाल्मीकि,नंदू नाई कन्हैयालाल स्वामी बिगगाबास से मनोज डागा नंदकिशोर सोनी,आड़सर बास से ईसरचंद चोरड़िया रूपेश सुथार,रामवतार सुथार को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर विहिप प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया नगर मंत्री मनीष नौलखा,नगर उपाध्यक्ष पूर्णमल स्वामी प्रखंड गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार उपाध्यक्ष अशोक नाई प्रशासन प्रमुख फतेह सिंह,नगर प्रशासन प्रमुख भूषण करवा,नगर गोरक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत सत्संग प्रमुख तिलोकचंद प्रजापत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समिति की ओर से अध्यक्ष महेश माली, उपाध्यक्ष मदन सोनी,प्रचार मंत्री रामसिंह जागीरदार जयकिशन संजय शर्मा,रणजीत पारीक लोकेश गौड़ विक्रम राजपूत,विनय दुगड़,कुंभाराम घिंटाला भवानी तावनियाँ और नारायण जोशी ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी जन समुदाय की उपस्थिति ने रही।प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया व नगर मंत्री मनीष नौलखा ने कार्यक्रम में पधारें हुए सभी सनातनी का आभार व्यक्त किया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!