सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
क्षेत्र के गांव मोमासर में निर्माणाधीन सीएचसी के मुख्य द्वार को लेकर गतिरोध बढ़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जैससिंह ने की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोमासर सीएचसी का मुख्य द्वार गेट दक्षिण दिशा में रखा हुआ है। लेकिन दक्षिण दिशा में कुशलाराम गोदारा ने 1997 में अपने नाम से 60×20 का फर्जी पट्टा बना लिया। इस पट्टे में पूर्व सरपंच दिवंगत गोरा देवी के फर्जी हस्ताक्षर है। जबकि ग्राम सेवक के हस्ताक्षर ही नही है। पट्टा बनने के 28 वर्ष बाद भी यह भूमि खाली पड़ी है। जो आड़सर-मोमासर सड़क मार्ग पर स्थित है। जहाँ कब्जा करना सम्भव नही है। इसके बाद भी वर्तमान सरपंच सरिता देवी संचेती ने इस पट्टे का तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाकर नवीनीकरण करवा दिया जो कि पंचायतीराज के नियमों के विरुद्ध है। इस खाली भूमि पर कुशलाराम द्वारा ऋण भी लिया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हम सब इस फर्जी पट्टे पर कब्जा नही करने देंगे। तथा सीएचसी का मुख्य द्वार भी दक्षिण दिशा में ही रखना होगा। इस पुरे प्रकरण को प्रशासन को अवगत करवाकर फर्जी पट्टे को निरस्त करवाएंगे। बैठक को पूर्व सरपंच जेठाराम भामू,सुभाष कमलिया,बीरबल पूनियां,प्रतापमल पटावरी आदि ने संबोधित कर रोष जताया। बैठक में जैससिंह कच्छवाह,चन्नाराम सुथार,नत्थाराम बावरी,महावीर गोदारा दानाराम गोदारा,दुलाराम गोदारा,बीरबल खिलेरी,हीरालाल सारण,गिरधारी सारण,किशनाराम गोदारा,खीयाराम भामू अशोक शर्मा,जगदीश बैरा,सुभाष पूनिया किशनाराम खिलेरी सुशील शर्मा,हरि सारण,सीताराम नाई,गिरधारी जाखड़,हरीराम बैरा,विजयपाल भामु भंवरलाल गोदारा,पवन शर्मा,सोहन प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।





















Leave a Reply