Advertisement

बेंगलुरु सारस्वत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित, हुए अनेक कार्यक्रम, बड़ी संख्या में क्षेत्र सहित आस-पास के समाजबंधु हुए शामिल देखें फ़ोटो सहित पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता नरसीराम शर्मा

कर्नाटक सारस्वत समाज कुण्डीय,बैंगलोर द्वारा होली स्नेह मिलन का समारोह किया गया अध्यक्ष रामकुमार मोट बीनादेसर ने बताया कि होली स्नेह मिलन रविवार को मेंवाड़ जैन भवन यशवन्तपुर में आज सुबह 9 बजे आयोजित हुआ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सरसजी व परशुराम जी की प्रार्थना करते हुए राधेश्याम मोट श्रीडूंगरगढ़,किशन तावणियां भादासर कन्हैयालाल सारस्वा गुसांईसर छोटा,गजानंद मोट अनुपरा,मदन सारस्वा हेमेरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके तत्पश्चात माता जी की महाज्योत कर सभी ने सुख समृद्धि की कामना की इसके बाद बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने मंगल गीत गाए समारोह में आमंत्रित कलाकार पंडित नेमीचन्द सारस्वत मुंडसर व पंडित विजय कृष्ण शास्त्री रिड़ी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी इसके बाद समाज की तरफ से सामूहिक चर्चा की गई। जिसमें किशन ओझा कालू के प्रस्ताव पर सारस्वत समाज बेंगलुरु के वर्तमान अध्यक्ष रामकुमार मोट बिनादेसर को सर्व सहमती से लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर चुना गया। रामकुमार मोट ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ज्योतिप्रकाश ओझा गगांशहर नवरत्न तावणिया रिङी,दिनेश सारस्वा कालु,हरि ओझा कुमाणा बास लुणकरणसर,ने रामकुमार मोट का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंचासीन रहे सभी अतिथियों का भी स्वागत सत्कार किया गया। मंचासीन अतिथि निरजंन सारस्वत विजय वाङा का बालकिशन तावणियां ने रणजित ओझा का मुकेश सारस्वा हेमेरा ने कन्हैयालाल सारस्वा सेरुणा का किशन ओझा कालू ने,नन्दलाल सारस्वा फतेहपुर का इन्द्र सारस्वा अनुपरा ने,रवि गुरावा का प्रमेश्वर ओझा कुमाणा बास लुणकरणसर ने,विजय कृष्ण तावणियां रिङी को श्रवण कुमार तावणियां ठुकरियासर ने,भरत मोट का मनोज मोट बिनादेसर ने,देवकरण सारस्वा राजेरा को मुकेश सारस्वा नागौर ने साफा पहनाकर स्वागत -सम्मान किया गया।इस दौरान पुनम चन्द मोट बिनादेसर,माणक सारस्वा कालू नरसी राम तावणियां रिङी,महेश ओझा सरदारशहर ओमप्रकाश सारस्वा गुंसाईसर,राजु मोट,रामानन्द सारस्वा बामनवाली बीरबल सारस्वा मालासर,पवन तावणिया तेजरासर रामावतार मोट बिनादेसर,रमेश सारस्वा बड़ा बास,दलीप सारस्वत बामनवाली देवीलाल ओझा लूणकरणसर प्रेम तावनिया रिडी मुन्नीराम तावनियाँ रिड़ी,शिवरतन सारस्वत,कल्याणसर वासुदेव सारस्वा गुंसाईसर छोटा मयंक सारस्वा बङाबास सहित समाज के अनेक मौजिज लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बालकिशन तावणियां तेजरासर ने किया व सभी पधारें हुए सभी अथितियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!