सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत
राजस्थान पुलिस एडीजी अनिल पालीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना पहुंचे, जहां पालीवाल समाज के मौजिज लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी कावेंद्र सागर भी मौजूद रहे।इस दौरान समाज के लोगों ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कस्बे में ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने की मांग की एडीजी पालीवाल ने दुर्घटनाओं की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया स्वागत समारोह में श्यामसुंदर पालीवाल छगनलाल पालीवाल,मुलचंद पालीवाल कैलाश पालीवाल,विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, छः न्याति ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष आईदान पारीक और हरी प्रसाद सिखवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















Leave a Reply