Advertisement

ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति का धरना 155 वें दिन जारी, मुख्यमंत्री के नाम
सौंपा ज्ञापन, जल्द ट्रॉमा निमार्ण की मांग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति का धरना आज 155 वे दिन भी जारी है। इसी क्रम मे जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें उप जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की अव्यवस्थाओं को लेकर रोष जाहिर किया था। ज्ञापन में बताया गया कि श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत उप जिला अस्पताल मात्र तीन कमरों में संचालित हो रहा है,जबकि ट्रॉमा सेंटर एक ही कमरे में चल रहा है। समिति के अनुसार भामाशाह द्वारा 21 फरवरी 2025 को राजस्थान सरकार द्वारा गठित कमेटी के अनुसार नक्शा बीकानेर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया था विभाग द्वारा अभी तक एमओयू करने के लिए भामाशाह को अभी तक नहीं बुलाया गया जयपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित कमेटी ने भी धरने पर आकर कहा था कि 8 मार्च 2025 से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा किसी प्रकार के कार्रवाई नहीं की गई है अगर ऐसा ही चलता रहेगा तो आम जनता आक्रोशित होकर जन आंदोलन का रास्ता देखना पड़ेगा। समिति ने शीघ्र ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग की। ज्ञापन में सम्मिलित हरिप्रसाद सिखवाल,भंवर लाल प्रजापत,धर्माराम कुकना सोहनलाल महिया रवि अमर गिरी,कौशल नाथ,काननाथ सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!