Advertisement

कोटासर करणी गौशाला में एकादशी पर भामाशाहों ने की गौसेवा,कमेटी ने जताया आभार देखें फ़ोटो सहित वीडियो

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्युरो चीफ

1.कोटासर करणी गौशाला में एकादशी पर भामाशाहों ने की गौसेवा,कमेटी ने जताया आभार

गौशाला के भामाशाह राम नारायण महिया दुलचासर ने अपने सुपुत्र सोहनलाल महिया के साथ गौशाला प्रांगण में पधारे। 5100 रुपये की सेवा समर्पित कर दो कड़ाई 5मण मीठी लापसी भंडारा गौशाला की गौ माताओं को समर्पित कर पुण्य अर्जित किया गौशाला कमेटी ने भामाशाह राम नारायण के उत्तम स्वास्थ् की कामना करते हुए पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामाना की अगरसिंह ने बताया की भामाशाह द्वारा प्रति वर्ष एक ट्रॉली चारा का दान गौ माताओं के लिए किया जाता है जो निरंतर जारी है एवं समय-समय पर भामाशाह परिवार के द्वारा गौ सेवाएं चलती रहती है। गौशाला कमेटी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हमेशा गौ सेवा एवं गौशाला से जुड़े रहने के लिए आभार जताया

2.जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने किया निरीक्षण दी निःशुल्क सेवा

आज करणी गौशाला में जलदाय विभाग के ठेकेदार परम गोभक्त नरेंद्र कुमार सिद्ध जोगलिया अपनी टीम के सहित गौशाला में पधारे तथा गौशाला का निरीक्षण किया एवं गौशाला में ट्यूबवेल संबंधित मेंटेनेंस का संकल्प लिया और कहा जब तक मैं श्री डूंगरगढ़ जलदाय विभाग का ठेकेदार रहूंगा जब तक गौशाला में निशुल्क मेंटेनेंस सेवा दी जाएगी गौशाला कमेटी ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!