Advertisement

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूनरासर में होगा वीर तेजाजी महाराज का भव्य जागरण व तेजा गायन का आयोजन पढ़ें धार्मिक खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

आगामी 26 फरवरी महाशिवरात्रि को क्षेत्र के गांव पूनरासर में स्थित तेजाजी धाम में संत दरियाव भोपा जी महाराज के सानिध्य में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज का भव्य जागरण व तेजा गायन का आयोजन होगा। पुजारी रामदेव सिद्ध ने बताया महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वीर तेजाजी महाराज का जागरण व तेजा गायन का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि गुरूदेव दरियाव धौलिया भोपाजी खरनाल धाम,बिटटू नैण विधायक हरियाणा,ताराचंद सारस्वत विधायक श्रीडूंगरगढ़ शामिल होंगें। तेजा भगत रामकिशन सिद्ध ने बताया तेजा गायन के साथ नृत्य की भी प्रस्तुति होंगी स्वागतकर्ता श्री सत्यवादी वीर शिरोमणी तेजाजी पूनरासर धाम ट्रस्ट व युवा तेजल दीवाना ग्रुप पूनरासर रामकिशन ने बताया की आस-पास के गाँवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे आयोजन को लेकर तेजा भगत तैयारियों में जुट गए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!