Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में चार दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर का हुआ उद्घाटन 60 लाभार्थियों का हुआ नामांकन,समाज के प्रति सेवा का हमारा नैतिक दायित्त्वः भीखमचन्द पुगलिया पढ़ें खबर फ़ोटो सहित

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत

श्रीडूंगरगढ़ में चार दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर का शुभांरभ तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में हुआ। धर्मचंद्र भीखमचन्द पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता- श्रीडूंगरगढ़ एवं महावीर सेवा सदन कोलकाता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन अतिथि सीए पारस बाफणा, एसडीएम उमा मित्तल, राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, महावीर सेवा सदन के अध्यक्ष विजयसिंह चौरड़िया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ धोलिया नोहरा मंत्री मालचंद सिंघी, शिविर सहयोगी संस्था महापुरुष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के प्रतिनिधि बनवारी सुथार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर साध्वी संगीतप्रभा के मंगलाचरण से शुरू हुआ। कन्या मंडल ने मंगलाचरण किया व साक्षी दुगड़ और रौनक मालू द्वारा स्वागत मंगल गीतिका की प्रस्तुति दी गई सभा अध्यक्ष सुशीला पुगिलया ने सभी का स्वागत किया।मंचासीन अतिथियों का तेरापन्थ युवक परिषद के अध्यक्ष मनीष नौलखा,सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा,मंजू बोथरा विजयराज सेठिया,महापुरुष समारोह समिति के मंत्री सुशील सेरडिया,सभा उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया,श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी साहित्यकार डॉ.चेतन स्वामी अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी,मधु झाबक और नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख के द्वारा जैन प्रतीक पट्टिका और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आरजेएस महिमा दुगड़ का सम्मान किया गया। भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया ने सेवा कार्य के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा समाज में सौहार्द का एक प्रमुख मार्ग है। हम इस समाज के अंग है और हमारा यह नैतिक दायित्त्व है कि हम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कार्यों में अपना योगदान देवें। सेवा कार्यों से हमें जुड़ना चाहिए ताकि पीड़ित मानवता को राहत मिले। पुगलिया ने कहा कि हमारा गांव, हमारा राष्ट्र स्वस्थ रहे। पुगलिया ने इस दौरान अपने सहयोगियों का नामोल्लेख किया। धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता श्रीडूंगरगढ़ और महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स प्रत्यारोपण शिविर में 60 लाभार्थियों का नामांकन किया गया। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल,टेन्योर ऑर्थोटिक प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के निदेशक सीए पारस बाफना, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया,महावीर सेवा सदन के अध्यक्ष विजयसिंह चौरड़िया,आरजेएस महिमा दुगड़ ने विचार व्यक्त किये। शिविर में सहयोगी संस्था महापुरूष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि ट्रस्ट, सेवा सदन व समिति के संगम से इस सेवा तीर्थ रूपी शिविर का आयोजन साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, पांव एवं पोलियोग्रस्त को कैलिपर्स नि:शुल्क लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में साध्वी सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री ने सहवर्ती साध्वियों के साथ पहुंचकर दान की महत्ता पर प्रकाश डाला और भामाशाह भीखमचन्द पुगलिया के द्वारा किये जा रहे समाजहित राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति अनुमोदना व्यक्त की। तत्पश्चात मंचासिन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविद विजयराज सेवग,एडवोकेट ललित मारू,पार्षद पवन उपाध्याय हनुमानमल श्यामसुखा, साहित्यकार श्याम महर्षि,प्रकाश पुगलिया,प्रदीप पुगलिया,विजयराज सेठिया,सत्यनारायण स्वामी सत्यदीप भोजक बजरंगलाल सेवग,भंवरलाल भोजक,रमेश प्रजापत रिद्धकरण लूणिया,अशोक बैद,मदन जोशी कलकत्ता इंद्रचंद तापड़िया,विनोद भादाणी,विजय महर्षि एडवोकेट जगदीश भामूं,मनोज डागा,आमिर क्यामखानी,सुरेश भादानी अशोक झाबक,ललित बाहेती,पांचीलाल सिंघी,संजय बरड़िया सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल हुए। तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आभार ज्ञापन समिति मंत्री सुशील सेरडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन के.एल.जैन द्वारा किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!