Advertisement

23 फरवरी 2025 रविवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-23.02.2025🕉️

✴️ दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️

🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️

74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
_________________________________
____________आज विशेष____________
केवल 1 स्तुति मंत्र बोलकर भी मिल सकता है
12 ज्योर्तिलिंगों की पूजा एवं दर्शन का फल
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
__________________________________
आज दिनांक………………….23.02.2025
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन…………………………………….उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… शिशिर
मास…………………………………..फाल्गुन
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि….दशमी. अपरा. 1.56 तक / एकादशी
वार…………………………………… रविवार
नक्षत्र………मूल. रात्रि. 6.43 तक/ पूर्वाषाढ़ा
चंद्रराशि………………. धनु. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……….. वज्र. पूर्वा. 11.18 तक / सिद्धि
करण………… विष्टि(भद्रा) अपरा. 1.56 तक
करण……….. बव. रात्रि. 1.56* तक/ बालव
________________________
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
______________________________
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
________________________________
सूर्योदय…………………. प्रातः 7.01.00 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.28.51 पर
दिनमान-घं.मि.से…………………11.27.51
रात्रिमान-घं.मि.से………………..12.31.17
चंद्रास्त……………………1.39.43 PM पर
चंद्रोदय………………….. 4.10.36 AM पर
राहुकाल…. सायं 5.03 से 6.29 तक(अशुभ)
यमघंट…अपरा.12.45 से 2.11 तक(अशुभ)
गुलिक……….अपरा. 3.37 से से 5.03 तक
अभिजित……… मध्या.12.22 से 1.08 तक
पंचक…………………………… आज नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त……………………… आज है
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. घी का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
_________________________________
गौधूलिक काल -सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
_________________________________
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।

दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट 
________________________________
लग्न ………….. कुम्भ 9°54′ शतभिषा 1 गो
सूर्य ………… कुम्भ 10°28′ शतभिषा 2 सा
चन्द्र ………………….. धनु 7°4′ मूल 3 भा
बुध ^ ………कुम्भ 21°39′ पूर्वभाद्रपद 1 से
शुक्र * …….मीन 15°42′ उत्तरभाद्रपद 4 ञ
मंगल ………… मिथुन 22°50′ पुनर्वसु 1 के
बृहस्पति …….. वृषभ 17°37′ रोहिणी 3 वी
शनि ……….कुम्भ 25°50′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
राहू * ……….मीन 4°33′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
केतु * …..कन्या 4°33′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
_________________________________
✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️
_________________________________
लग्न——————–प्रारंभ—-समापन
==========================
कुम्भ …………………….07:05 – 08:21
मीन ……………………..08:21 – 09:49
मेष …………………….. 09:49 – 11:27
वृषभ ……………………11:27 – 13:24
मिथुन …………………..13:24 – 15:38
कर्क …………………….15:38 – 17:56
सिंह …………………… .17:56 – 20:10
कन्या ……………………20:10 – 22:23
तुला …………………….22:23 – 24:39*
वृश्चिक ………………. .24:39* – 26:56*
धनु …………………… 26:56* – 29:01*
मकर …………………..29:01* – 30:46*
कुम्भ ………………… 30:46* – 31:04*

जहां समय के आगे (*) लगा है वह समय
अर्द्ध रात्रि उपरांत समय का सूचक है।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
_________________________________
चंचल…………….प्रातः 8.27 से 9.53 तक
लाभ……………प्रातः 9.53 से 11.19 तक
अमृत…………पूर्वा. 11.19 से 12.45 तक
शुभ…………….अपरा. 2.11 से 3.37 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ……….सायं-रात्रि. 6.29 से 8.03 तक
अमृत…………….रात्रि. 8.03 से 9.37 तक
चंचल…………..रात्रि. 9.37 से 11.11 तक
लाभ….रात्रि. 2.18 AM से 3.52 AM तक
शुभ…..रात्रि. 5.26 AM से 7.00 AM तक
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________

12.30 PM तक——–मूल—-3——-भा
06.43 PM तक——–मूल—-4——-भी
12.50 AM तक—पूर्वाषाढ़ा—-1——-भू
06.56 AM तक—पूर्वाषाढ़ा—-2——-धा उपरांत रात्रि तक—पूर्वाषाढ़ा—-3——-फा

________राशि धनु – पाया ताम्र______
________________________________
___________आज का दिन___________
_______________________________
व्रत विशेष……………………………..नहीं है
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
पर्व विशेष……………………………..नहीं है
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय प्रेरणा दिवस
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………. अपरा. 1.56 तक
खगोलीय..अस्तं शनि पश्चिमे.अपरा.2.53 पर
सर्वा.सि.योग……… उदयात् रात्रि. 6.43 तक अमृ.सि.योग……………………. आज नहीं है
सिद्ध रवियोग………………….. आज नहीं है
________________________________
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
_______________________________
दिनांक………………………. 24.02.2025
तिथि……..फाल्गुन कृष्णा एकादशी सोमवार
व्रत विशेष……… विजया एकादशी (सर्वेषाम)
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…….. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)…………………….. आज नहीं है
खगोल विशेष…….मार्गी भौम प्रातः 7.30 पर
सर्वा.सि.योग…………………… आज नहीं है अमृ.सि.योग……………………..आज नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………….आज नहीं है
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 💥
________________________________
केवल 1 स्तुति मंत्र बोलकर भी मिल सकता है 12 ज्योर्तिलिंगों की पूजा एवं दर्शन का फल

भगवान शिव का पूजन करने की अनेकों विधियां प्राप्त होती हैं. माना जाता है कि पूरे समर्पण के साथ भगवान शिव की स्तुति करने से भक्त को आदिदेव शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यदि जीवन को कोई भी संकट है या परेशानियों का सामना कर रहे हैं और जीवन संघर्ष से भर गया है तो ऎसे समय में भगवान शिव से प्रार्थना करनी चाहिए और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव अभिषेक करना चाहिए. यदि आप धार्मिक रूप से शुद्ध मन से शिव अभिषेक करते हैं, तो आप स्वयं सकारात्मक फलों को प्राप्त कर पाने में सदैव सफल होते हैं. भगवान शिव की पूजा हेतु मंत्र जाप, हवन, यज्ञ एवं अभिषेक इत्यादि कार्य संपन्न होते हैं किंतु इसी के साथ एक अत्यंत ही सरल उपासना द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति से संबंधित है. माना जाता है की द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति के द्वारा भक्त को सभी 12 ज्योतिर्लिंग के पूजन का फल एक ही स्थान पर प्राप्त हो जाता है ओर इस स्तुति द्वारा भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं. यदि कोई व्यक्ति शिवलिंग उपासना के साथ ही इस स्तुति का समरण करता है तो उसकी पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है. शिव अभिषेक करते समय, द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति का जाप करना चाहिए इससे आपके मन को शांति मिलती है और शिवजी को भी प्रसन्नता होती है.

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति पाठ

12 ज्योतिर्लिंगों को शैव परंपरा में बहुत ही उत्तम स्थान की संज्ञा दी गई है ओर जीवन में इनका दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति के समस्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं. इन ज्योतिर्लिंगों का दर्शन यदि नहीं भी कर पाते हैं तो भी यदि इन को नियमित रुप से पूजा जाए तो भी यह दर्शन अनुरुप ही पल प्रदान करने वाली होती है. एक स्तुति से समस्त ज्योतिर्लिंगों की पूजा संपन्न होती है.

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।
उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम् ॥1॥
परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्।
सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥
वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।
हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥
एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति को प्रात:काल समय स्नान पश्चात शुद्ध मन से मंदिर स्थान अथवा घर पर करना चाहिए। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति करने पर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए धतूरा, बेल पत्र इत्यादि अर्पित करना चाहिए घी अथवा तेल का दीपक जलाना चाहिए। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति का पाठ जितना संभव हो करना चाहिए यदि हो सके तो 108 बार इस स्तुति का पाठ करना चाहिए.

द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति शुभ फल

यह आपके मन को शांत करता है और आपको सभी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त करता है। भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और फिर वे हमें हमारी चिंताओं और समस्याओं से मुक्त करते हैं। लंबी उम्र और बीमारियों से मुक्ति प्राप्त होती है। शिव मृत्यु और जीवन के चक्र में राहत (मोक्ष) प्रदान करने वाले हैं। प्रत्येक दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति करने से मोक्ष की स्थिति प्राप्त होती है। जो लोग अपने धन को लेकर कर्ज की स्थिति के साथ संघर्ष कर रहे हैं, आपको अपने आप को किसी भी कर्ज की स्थिति से मुक्त करने के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति करनी चाहिए। यदि आप पुराने स्वास्थ्य रोगों से जूझ रहे हैं तो आपको द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति करनी चाहिए। यदि आप ऎसा करते हैं तो आपको अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति शत्रुता से भी मुक्त कररी है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति द्वारा लक्ष्मी की कृपा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति द्वारा जीवन के आनंद और आंतरिक संतुष्टि का आशीर्वाद मिलता है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति द्वारा जीवन में धन धान्य का सुख मिलता है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति द्वारा भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
________________________________
🕉️आज का राशिफल🕉️
_________________________________

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। कारोबार में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

मिथुन– (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज के दिन खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया – दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज संभावित चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

सिंह– (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अटके कामों के बावजूद बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।

कन्या– (टो प पी पू ष ण ठ पे पो
आज आप बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

तुला– (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। दोस्तों के साथ फ़ोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी।

वृश्चिक– (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। आपके बच्चे शिक्षा के क्षेत्र मेें अच्छा कर सकते हैं यदि आप उनका सहयोग करें तो।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपकी नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी ज़ंग लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको या आपके जीवनसाथी को आज चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें। अगर आप अपने मन की सुनें, तो यह दिन ख़रीदारी के लिहाज़ से अच्छा है। आपको कुछ अच्छे कपड़ों और जूतों की ज़रूरत भी है।

मकर– (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है। घर का कोई सदस्य आज आपके खिलाफ बातें कर सकता है जिससे आपकी भावनाएं आहत होंगी।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें ख़त्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के ज़रिए कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की फ़ेहरिस्त में बढोत्तरी कर सकते हैं। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

मीन– (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। आपकी बात को यदि सुना नहीं जा रहा तो आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें।
__________________________________

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!