Advertisement

एबीवीपी नगर इकाई का खेल कुंभ कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं संपन्न
विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़ें पूरी खबर देखें सभी फोटो

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बीकानेर की नगर इकाई श्री डूंगरगढ़ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालबसर मे “नगर खेल कुंभ खेल” सप्ताह के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने बताया दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें खेलो भारत प्रांत संयोजक हिमांशु सारस्वत सहित जिला संयोजक पुनीत शर्मा खेलो भारत प्रांत सह संयोजक कृष्णा प्रजापत,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी प्रवास पर रहे। नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नगर मंत्री लालचन्द मेघवाल नगर खेल संयोजक किशन शर्मा,नगर सह मंत्री रामकरन आदि उपस्थित रहे। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बाबूलाल ने 3 – 15 के अंतराल से मैच जीता। रिंग फ्रैंक खेल में अंदर लक्ष्मी प्रथम रही विभिन्न प्रकार के खेलो के आयोजन किये गए। जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इन खेलों में निर्णायक की भूमिका सांवरमल मोटसरा और रमेश ने निभाई। पीटीआई महेंद्र सिंह रेफरी रहे। खेलो भारत जोधपुर प्रांत संयोजक हिमांशु सारस्वत ने खेलो भारत के बारे में जानकारी देते हए बताया कि इसका उद्देश्य भारत में खेलों को बढ़ावा देना और देहात(ग्रामीण)इलाको के बच्चों में खेल के प्रति रुचि पैदा करना है। पुनित शर्मा ने ABVP के बारे में बताया यह एक गैर राजनीतिक संगठन है छात्र हितों के लिए कार्य करता है संस्था प्रधान मुकेश सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया कार्यक्रम में रामलाल,लालचंद स्वामी,द्रोपती सूनिल,गीता छींपा,शीशराम नन्दलाल,कैलाश,पुष्पा शर्मा प्रेमनाथ,राजेश हरेंद्र,अनिता,संतोष आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!