सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज
1.फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला बैंक कर्मचारी
महिला बैक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा की है। इस संबंध में मालू चौक नोखा निवासी रमजान अली पुत्र अब्दुल नूर ने सदर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। रमजान अली ने बताया कि उसकी बहीन रुबिया बेगम (27) पिछले दो वर्षों से बंधन बैंक के ब्रांच सुभाषपुरा में कार्यरत थी। उसने किराए पर सुभाषपुरा में मकान ले रखा था। कल शाम को उसके पास बैंक वालों का फोन आया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है औ वह पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती है। इस सूचना के अनुसार रमजान अली उसकी मां बीकानेर के लिए रवाना हुए। जब वे बीकानेर पहुंचे तो सूचना मिली कि रुबिया फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने रमजान अली की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2.बाइक चोर गैंग सक्रिय,इस थाना क्षेत्र से दो मोटरसाईकिलें चोरी
शहर के सदर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाईकिल चोरी के दो मामले सामने आए है। भुट्टों के बास निवासी बबलू पुत्र नूर मोहम्मद ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज कराया है। बबलू ने रिपोर्ट में बताया कि 10 फरवरी करणी सिंह स्टेडियम से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ले गया। वहीं बिस्सों का चौक निवासी चंद्र किशोर बिस्सा ने सदर पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 17 फरवरी को पीबीएम अस्पताल से उसकी मोटरसाईकिल को कोई चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर जिले की नोखा तहसील के सोमलसर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, सोमलसर निवासी ओमप्रकाश जाट (36 वर्ष) ने अपने ही घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
4.दुल्हन 50 हजार और जेवर लेकर फरार,ससुराल आने से किया इनकार, मामला दर्ज
हनुमानगढ़ में एक नवविवाहिता ने अपने पति के साथ धोखाधड़ी कर दी। पीडि़त ने अपनी पत्नी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ टाउन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। एक व्यक्ति की मध्यस्थता से हुई शादी में सारे खर्चे पीडि़त ने वहन किए। शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहिता अलमारी की चाबी लेकर मायके चली गई। जब वह वापस नहीं लौटी, तो पति ने अलमारी खोलकर देखी। उसमें से सोने के गहने और 50 हजार रुपए गायब थे। पत्नी से संपर्क करने पर उसने वापस आने से इनकार कर दिया। नवविवाहिता के रिश्तेदारों ने पीडि़त से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। पैसे नहीं देने पर उसे झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर नवविवाहिता, चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
5.चोरो ने दो घरो में सेंधमारी कर उड़ाए लाखो के जेवरात और नगदी।
पुलिस चोरी की वारदातों में लगातार कार्रवाई कर रही हैं फिर भी चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें होना सामने आया है। पहली वारदात नापासर थाना क्षेत्र के गांव रामसर में हुई है। इस संबंध में रामसर निवासी महावीर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरी की वारदात 18 फरवरी को हुई। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर घर की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं,दूसरी की वारदात दंतौर थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में हुई। इस संबंध में विजय पुत्र रमनलाल भैया ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि छह फरवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
6.जिप्सम खनन में धोखाधड़ी, 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप
जिप्सम बेचने को लेकर धोखाधड़ी करने का मामला दंतौर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में नागौर निवासी पुरखाराम पुत्र ईमरताराम जाट ने दंतौर पुलिस थाने में लालगढ़ जाटान श्रीगंगानगर निवासी मैनपाल पुत्र तनसुखराम, मोहनलाल पुत्र मैनपाल, सौफिया पत्नी मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि अभियुक्तों द्वारा अपनी कृषि भूमि में से परिवादी को जिप्सम बेचकर कृषि भूमि किसी अन्य व्यक्ति को बेचान कर परिवादी को जिप्सम खनन नहीं करने दिया और 70 लाख हड़प लिये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया,जिसकी जांच हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।
7.मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप
मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला काकड़ा गांव निवासी रामकुमारी पत्नी बनवारी राम बिश्नोई ने रानी बाजार निवासी कोमल, उसके पिता बस्तीराम व कोमल के बहनोई गोपालराम के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि उसके पुत्र कैलाश को मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


















Leave a Reply