Advertisement

भूखण्ड देखने गए युवक के साथ मारपीट हाथ तोड़ा, पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर निवासी एक युवक के साथ भाई व उसके पुत्रों द्वारा ही मारपीट करने की घटना सामने आई है ।तोलियासर निवासी मोहनलाल पुत्र कोडाराम जाट ने पुलिस को बताया कि तोलियासर बस स्टैंड के पास उसका भूखण्ड है। गत 18 फरवरी को शाम पौने चार बजे वह अपने भूखण्ड पर गया तो दिनेश पुत्र रूपाराम, जगदीश पुत्र सन्तोष, प्रमोद पुत्र भागीरथ, पुष्पा देवी पत्नी भागीरथ, अशोक पुत्र कोडूराम, किशन पुत्र रूपाराम कब्जा करने की नीयत से भूखण्ड में घुसे हुए थे और नींव खोद रहे थे। प्रार्थी ने जब मना किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया और भी चोटें आई है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने बीचबचाव में आई मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की और बदसलूकी की।
पुलिस द्वारा प्रार्थी की चोट को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच हेड कॉन्स्टेबल संदीप को सौंपी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!