Advertisement

बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ को मिली अनेक सौगातें,पेयजल,जीएसएस औधोगिक क्षेत्र सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा,विधायक ने दी प्रतिक्रिया जताया मुख्यमंत्री का आभार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने राजस्थान बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज राज्य सरकार का बजट वित्त मंत्री श्रीमती दियाकुमारी ने पेश किया निश्चित रूप से दूरगामी सोच के साथ बनाया गया स्वागत योग्य बजट है। जो प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के चहुमुखी विकास की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इस बजट में माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को विशेष ध्यान देते हुए अनेकों विकास कार्यों की घोषणा कर बहुत बड़ी सौगातें दी है। जिसमें नवीन औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा,शहरी जल योजना सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 80 करोड रुपए की घोषणा,33 केवी जीएसएस हेमासर व डेलवा में बनवाने की घोषणा,ठुकरियासर से लिखमादेसर कुन्तासर धीरदेसर चोटियांन होते हुए कीतासर भटियांन तक 22.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी लागत 23करोड़ रुपए आएगी एनएच 11 जालबसर से उदारासर आड़सर लाछड़सर सीमा एसएच 06 तक सड़क 51 किलोमीटर बनवाई जाएगी जिस पर लागत 51 करोड रुपए आएंगे साथी ही कुचोर अथुनी से एसएच 20 बी फांटा होते हुए खेराज भोमिया गौशाला तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी लागत 6 करोड़ 30 लख रुपए आएगी तथा बिग्गाबास रामसरा से रुस्तम धोरा तक 8.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी लागत एक करोड रुपए आएगी। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच ट्यूबवेल बनाने की भी घोषणा की है तथा 3500 से अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायत में खेल मैदान व ओपन जिम का निर्माण करवाया जाएगा इस बजट में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गरीब महिलाओं,अन्नदाता किसानों,आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों युवाओं,व्यापारियों सहित सभी की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट है। बजट में प्रदेश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वास्थ्य,पोषण,शिक्षा,गरीब कल्याण,कृषि,जल संसाधन वित्तीय समावेश,कोशल विकास,वरिष्ठ नागरिक,महिला उत्थान समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। गृह और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किया गया है जो निश्चित रूप से सराहनीय योग्य है। दूरगामी विचारधारा के साथ पेश किए गए इस बजट की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। मैं इस बजट को स्वागत योग्य मानते हुए प्रशंसा करता हूं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!