Advertisement

विरोध में भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन

आवश्यकताविहीन एवं अनियंत्रित भूमि अधिग्रहण

विरोध में भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन

सोमवार
सत्यार्थ न्यूज लाइफ सोयत कला से मनोज कुमार माली

सुसनेर, जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में सोयत कला (मालवा प्रांत), [तारीख]17/02/2025 भारतीय किसान संघ तहसील इकाई सोयत कला तहसीलदार श्रीमाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश में अनियंत्रित और जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के महामंत्री रमेश दांगी, प्रांत कार्यालय मंत्री ,सीताराम प्रजापति, जिला मंडी प्रमुख जगदीश सिंह चौहान एवं तहसील अध्यक्ष रामदयाल पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में किसानों की सहमति के बिना की जा रही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी तरह अस्वीकार्य है

उन्होंने इंदौर में आउटर रिंग रोड के लिए बिना सहमति के शुरू किए गए जॉइंट सर्वे का उदाहरण देते हुए मांग की कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए

प्रमुख मांगें

विगत 12 वर्षों से भूमि की गाइडलाइन नहीं बढ़ाई गई है, अतः इसे प्रतिवर्ष 20% की दर से बढ़ाया जाए

नई गाइडलाइन के अनुसार किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा दिया जाए

प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों को भंग किया जाए, क्योंकि ये संस्थाएं अपने मूल उद्देश्य से भटककर भू-माफियाओं की तरह कार्य कर रही हैं खेती-किसानी से संबंधित किसी भी प्रकार की भूमि का अधिग्रहण न किया जाए

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अधिनियम 2013 के मूल स्वरूप के अनुसार ही लागू किया जाए

आग्रह और चेतावनी

भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो संघ चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में हजारों किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा ज्ञापन का वाचन भारतीय किसान संघ तहसील इकाई मंत्री सीताराम दांगी द्वारा किया गया। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष बालू सिंह चौहान, कन्हयालाल राठौर, मनोहर दांगी, तेज सिंह, रामनारायण, रामलाल, दयाराम राठौर, ब्रजमोहन तिवारी, राधेश्याम, बद्रीलाल सहित अनेकों किसान साथी उपस्थित रहे

उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी हरीश पाटीदार द्वारा दी गई

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!