Advertisement

जूना अखाड़ा श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में प्रयागराज के रामापुरा से काशी के लिए हुआ रवानाः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

पारुल राठौर
प्रयागराज

जूना अखाड़ा श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में प्रयागराज के रामापुरा से काशी के लिए हुआ रवानाः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

अखाड़े के साधु-संत अब 40 दिन काशी में प्रवास करेंगे

काशी में होली पर्व मनाने के बाद जूना अखाड़ा के साधु-संत मठ-मंदिरों व आश्रमों के लिए रवाना होंगे

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के रमता पंच, शम्भू पंच, श्रीपंच के साधु-संत संरक्षक
नगर प्रवेश होगा जिसकी जानकारी जूना अखाड़े के संरक्षक, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में रविवार को काशी के लिए रवाना हो गए। रामापुर से सभी साधु-संत काशी के लिए रवाना हुए, जहां बडी संख्या में भक्त मौजूद रहे और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। साधु-संतों का काशी में 40 दिन का प्रवास होगा।

26 फरवरी को साधु-संत महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन व अभिषेक करेंगे और होली पर्व काशी में मनाने के बाद अपने मठ-मंदिरों व आश्रमों के लिए रवाना होंगे। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी महाराज, श्रीमहंत केदारपुरी महाराज समेत हजारों साधु-संत हाथी-घोडा, ट्रैक्टर.ट्राली के साथ रामापुर से प्रातः 7 बजे काशी के लिए रवाना हुए। नागा साधु भाला, लाठी, तलवार, गदा, त्रिशुल, फरसा आदि शस्त्रों के साथ रवाना हुए। साधु-संत वाराणसी के जयेश्वर मठ बैजनत्था समृष्टि स्थल पहुंचेगा। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज, ने

बताया कि रखोन्ना रिंग रोड से परमपुर अंडरपास, अकलेवा तिराहा, लोडना बाजार, चांदपुर चौराहा, पर कोल्ड स्टोरेज पर एकत्रित होकर जुलूस रथ यात्रा के रूप में महुआडीड तिराहा से महुआडीड चौराहा से मडमूरगंज रेजेवे पुल से आकाशवाणी तिराहा होते हुए रथयात्रा हनुमान मंदिर बैजनत्था मोड जयेश्वर मठ जूना अखाडा के मुख्य कार्यालय पहुचंगी। 12 फरवरी को बैजनत्था मठ जूना अखाड़ा से जुलूस बैजनाथ मोड होते हुए नीम माई तिराहा से कमच्छा होते हुए भेलूपुर चौराहा, वहाँ से सोनारपुरा तिराह, हरीशचंद तिराहा से होते हुए हनुमान घाट पहुचेगा। जुलूस शोभा यात्रा का रूट पुलिस कमिश्नर औऱ डीएम ने श्रीमहंत हरि गिरि महाराज से मुलाकात के बाद तय किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!