Advertisement

गुरु हँसोजी महाराज पावन धाम लिखमादेसर में प्रवेश द्वार का हुआ भव्य लोकार्पण, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु, देखें फ़ोटो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

लिखमादेसर गुरु हँसोजी महाराज के पावन धाम में शनिवार को भव्य आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धा और भक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर थिरकते श्रद्धालु, “जय जसनाथ जी महाराज,जय हँसोजी महाराज” के गगनभेदी जयकारों से गूंजता मंदिर परिसर, एक ओर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति देते यजमान तो दूसरी ओर भगवत कथा का भव्य पंडाल यह नजारा हर भक्त के हृदय को भक्तिमय कर देने वाला था। इस अवसर पर भामाशाह मोहनलाल सिंघी समदसर-श्रीडूंगरगढ़ कटक द्वारा निर्मित भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। समारोह में महंत भंवरनाथ,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा भामाशाह मोहनलाल सिंघी और सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ ने फीता काटकर द्वार का उद्घाटन किया। जैसे ही द्वार का लोकार्पण हुआ,श्रद्धालुओं ने जय जसनाथ जी महाराज और जय हंसोजी महाराज के जयकारें लगाए आयोजन के दौरान आयोजकों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले मंदिर में मोहनलाल सिंघी द्वारा गुरु हँसोजी महाराज को लड्डू सवामणी का भोग अर्पित किया गया। इस विशेष मौके पर सिंघी के मित्र और सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने न्यूयॉर्क से फोन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सुमति पारख,नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख,व्यापार मंडल के पवन राठी,शेखर दुगड़,भंवरलाल दुगड़,पूनमचंद सोमाणी सिद्ध समाज युवा कार्यकर्ता भगवान नाथ कलवानिया एमपी कलवानिया,नत्थुनाथ ज्याणी,पत्रकार शुभकरण पारीक,अशोक बैद,ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी,समंदसर निवासी चंदू भाट सहित सैकड़ों ग्रामीणों शामिल हुए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!