Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक, 13 फरवरी को बीकानेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का ऐलान

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक बुधवार को गौरव पथ रोड स्थित किसान सभा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में किसान सभा के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमएसपी पर मुंगफली खरीद की अंतिम तिथि 18 फरवरी है, लेकिन अब तक मात्र 4,000 किसानों की मूंगफली खरीदी गई है, जबकि 8,000 से अधिक किसान अब भी इंतजार में हैं। ऐसे में 13 दिनों में यह खरीद पूरी होना असंभव है। महिया ने मुंगफली खरीद की समय सीमा बढ़ाने और रुके हुए भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष के चलते दूसरा खरीद केंद्र तो शुरू हो गया है, लेकिन फिर भी सरकार खरीद की गति धीमी रख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा एमएसपी पर पूरी मूंगफली खरीदने की नहीं है। महिया ने किसानों के हालिया चक्का जाम आंदोलन का जिक्र करते हुए किसान नेता मुकेश ज्याणी को पुलिस द्वारा जबरन उठाने की निंदा की। उन्होंने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने और अन्य किसान मुद्दों पर 13 फरवरी को बीकानेर कलेक्ट्रेट पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने किसानों से इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

सरकार को घेरा,कई मुद्दों पर उठाई आवाज

बैठक में किसानों ने फसल बीमा क्लेम,मुंगफली खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार, खरीद की धीमी गति, अटके हुए भुगतान, ट्रॉमा सेंटर की जरूरत और जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

बैठक में ये किसान रहे मौजूद

बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलालराजेंद्र जाखड़,गिरधारी जाखड़,सरपंच सुनील मेघवाल नाथू नाथ मुंडा,मालाराम सांसी पूर्व सरपंच धनाराम भादू मुखराम भूकर,तोलाराम पारीक,सत्तू नाथ सिद्ध,नवरंग गोदारा काननाथ जाखड़,दौलत मेघवाल,लिच्छूराम भूवाल,सीताराम गोदारा,कानाराम,बीरबल पूनिया,मुखराम नैन,भैराराम गोदारा रामलाल लिखमादेसर,मुखराम नायक,मामराज महिया सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!