Advertisement

जब गाड़ी छोड़ नगर में हाथ जोड़कर पैदल निकले विधायक तो लोगों के मुंह से निकला वाह नेता हो तो ऐसा

ब्यूरो चीफ – आशीष सिंह

जनपद – लहार जिला भिण्ड

जब गाड़ी छोड़ नगर में हाथ जोड़कर पैदल निकले विधायक तो लोगों के मुंह से निकला वाह नेता हो तो ऐसा

पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में मिहोना पहुंचे थे गुडडू भैया

अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया के नारों से गूंजा मिहोना

 

आज लहार क्षेत्र के युवा विधायक अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया मिहोना उरई रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे और वहां पूज्य संत कमलेशपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर महाराज जी के सानिध्य में फीता काटकर एवं पूजन करके पंप का शुभारंभ किया एवं वहां एकत्रित क्षेत्रीय जनता जनार्दन से रूबरू हुए और उनकी समस्या को जाना ओर कुछ समस्याओं का तुरत समाधान किया तो कुछ को जल्द ही निराकरण करने या कराने का आश्वासन दिया उनके बाद माननीय विधायक अम्बरीश शर्मा गुडडू भैया मिहोना नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोष बोहरे निवास पर पहुंचे जहां उनका बैंड बाजों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ उनके बाद बो क्षेत्र में अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके परिवारिक सदस्य संतोष भारद्वाज जी के निवास पर पहुंचे वहां भी उनका बैंड बाजों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत हुआ जहां अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया के नारों से मिहोना नगर गूंज उठा उसके बाद बो नगर में पैदल निकले और व्यापारी दुकानदार भाइयों से मिलते मिलते आशुतोष दोहलिया जी के यहां पहुंचे उसके बाद चौबे जी के यहां शादी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वही सामने अपने परिवारिक लोगों से मिले और उनका हाल जाना ओर नगर में पैदल भ्रमण करते हुए बो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश नारायण मिश्रा जी के निवास पर पहुंचे एवं वहां से बाजार भ्रमण करते हुए सोनी जी की दुकान पर एवं पान भंडार पर स्वागत में व्यापारी भाइयों के पान स्वीकार कर सैंथिया जी के निवास पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर मिहोना नगर के सभी प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एवं व्यापारी बंधु मौजूद रहे इसी क्रम में लौटते समय बिड़खरी में मझले जोशी,राजनरायन भारद्वाज परिवार एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी से भाजपा नेता अम्बरीष शर्मा गुडडू भैया का स्वागत किया इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ जन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!