Advertisement

स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये- चंद्र मोहन, पुलिस अधीक्षक पलवल ।

स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये- चंद्र मोहन, पुलिस अधीक्षक पलवल ।

पलवल पुलिस के जवानों ने चलाया स्वच्छता का विशेष अभियान,स्वच्छता अपनाने का दिया संदेश।

पलवल-15 जनवरी
कृष्ण कुमार छाबड़ा

डीएसपी मुख्यालय पलवल श्री अनिल कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन,आईपीएस द्वारा जिला पुलिस कार्यालय को साफ सुथरा रखने के दिशा निर्देश के तहत आज बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस जवानों द्वारा श्रमदान करते हुए कार्यालय में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ कार्यालय एवं परिसर की मिलजुल कर साफ सफाई की। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि स्वच्छता कोई काम नहीं है, बल्कि यह एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये अपनाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के तहत सभी पुलिसकर्मी अपने कार्यालय को साफ रखेंगे साथ ही पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा।

एसपी पलवल श्री चंद्र मोहन आईपीएस ने कहा स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये, एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये। हमें साफ सुथरी वर्दी के अलावा अपने आस-पास की स्वच्छता, और कार्यस्थल की स्वच्छता के साथ- साथ पर्यावरण की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए है। जहां स्वच्छता है वहा अच्छा स्वास्थ्य है। इससे हम कई बिमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।

स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में सफाई को अवश्य शामिल करना चाहिए। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है नकारात्मक प्रभाव छोड़ती है। स्वच्छता से मन प्रसन्न रहता है और वहां पर ईश्वर का वास होता है। हमें अपने घर के अलावा आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। इधर-उधर कचरा ना फेके, हमेशा कूड़ेदान का प्रयोग करे। स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में शामिल करके अपने घर, समाज और राष्ट्र की स्वच्छता को बढ़ावा दे। खुद भी साफ सफाई रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!