गंजबासौदा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
लाल पठार बा मेलेकी आड में गुमटियों पर चल रहा है सटटा
गंजबासोदा के लाल पठार और मेले की आड़ में गुमठियों पर जमकर चल रहा है सट्टे का कारोबार
। अंक देख कर इस तरह लिखी जा रही है सट्टपर्ची।

। नवीन बस स्टैंड रामलीला मेला ग्राउंड में एक तरफ मेले का आयोजन हो रहा है ।दूसरी तरफ यहां सट्टे का कारोबार भी जमकर फल फूल रहा है। मेले के पीछे लगी गुमटठियों में खुलेआम सट्टा पर्ची बनाते लोगों को देखा जा सकता है। यहां के रह वासियों का कहना है कि सुबह से लेकर देर शाम तक सट्टा पर्ची पर अंक लिखने वालों की भीड़ मेला ग्राउंड के पीछे लगी रहती है। कभी पुलिस की गाड़ी आते देख यह लोग भाग जाते हैं ।यहां के रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए यहां बड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए है। वहीं सिटी थाना प्रभारी योगेंद्र परमार का कहना है कि समय-समय पर लगातार सट्टे और मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है ।


















Leave a Reply