रिपोर्टर प्रफुल पाटिल
खेतिया तह पानसेमल जिला बडवानी
आज नगर खेतिया में माँ गायत्री योगा मण्डल की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर योगासन का नियोजन किया गया।

इसमें योग साधक श्यामकुमार वास्कले ने स्वामी जी की पूजा कर कहा कि यह दिन देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के व्याख्यानों और लेखों से लोगों को अवगत कराता है, जो उनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित हैं। भारत सरकार द्वारा 1985 से इसे निरन्तर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
साथी साधक महेश भावसार द्वारा सूर्यनमस्कार की बारह कलाओं का संचालन किया गया।ततपश्चात प्रज्ञा योग , ध्रुव आसन,पर्वतासन, नटराज आसन,के साथ वार्मअप पिटी करवाई गई। प्राणायाम में ध्यान की क्रिया भ्रस्तिका प्राणायाम ,कपालभाती,अनुलोम विलोम, अग्निसार,ॐ की नाद,भ्रामरी ओर अंत मे हास्यासन लेकर राष्ट्रीय युवा दिवस पर संकल्प लिया गया।
साथ ही उमावि राखीबुजुर्ग में भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य राजू सोनिस, राजेश पटेल,इंद्रसिंह भोसले ,संजय बागल द्वारा सामुहिक पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का श्रवण किया गया। ततपश्चात संचालन कर रहे वरिष्ठ शिक्षक श्यामकुमार वास्कले द्वारा योग प्राणायाम का सफलतापूर्वक नियोजन कर योग को जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विजय सोनिस ,गोरख सर ,राजू भावसार,चेनसिंह गिरासे,छोटूलाल पवार,प्रधान वास्कले,धीरज सोनवणे, किशन भोसले,रायसिंह चौहान, हेमलता भोसले,गुलाब भोसले, निरुपमा डावर मेडम आभार दिनेश पाटिल ने माना।


















Leave a Reply