Advertisement

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशों का किया जा रहा सख्ती से पालन

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशों का किया जा रहा सख्ती से पालन

बाजारों ,चौराहों एवं भीड़ बाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सक्रिय भ्रमण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शाम एवं रात्रि को पेट्रोलिंग जारी थर्ड आई (सीसीटीवी कैमरों ) से आपराधिक गतिविधियों की जा रही निगरानी सार्वजनिक स्थानों पर की जा रही औचक चैकिंग
पुलिस महानिदेशक महोदय कैलाश मकवाना जी के निर्देशानुसार टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सक्रिय कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा कानून व्यव्स्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में शाम एवं रात्रि में पैदल गश्त करते हुये अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एसडीओपी टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा दिनांक 10/01/2025 को थाना/चौकी क्षेत्र में पैदल/मोबाइल वाहन से भ्रमण किया ,भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों,बाजार,धार्मिक स्थलों,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,सार्वजनिक स्थानों को बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन आदि की औचक चैकिंग करते हुये अवैध रूप से जमाबड़ा कम करने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां न हो इसकी समझाइस दी गई इसके अतिरिक्त शराब दुकान के आस-पास बैठकर शराब पीने वालो को आवश्यक हिदायत देकर वहां से जाने को कहा गया बाहर से आकर रूके लोगों,फेरी बालो को चेक किया गया । उनके द्वारा थाने में मुसाफिरी दर्ज कराई गई है या नही कितने लोग है कहां-कहां जाते है,क्या करते है इत्यादि विन्दुओ की तस्दीक की गई । इसके साथ ही होटल,ढाबों,लॉज को भी अवैधानिक गतिविधि की दृष्टि से चैक किया गया ।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु दैनिक सक्रियता जारी है
जिला टीकमगढ़ से चंद्रप्रताप सिंह कई रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!